हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटी घायल हो गए.
हरिद्वार: श्यामपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को 4.2 फ्लाईओवर पर कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दो वर्षीय बेटी घायल हो गए. सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया. उपचार के दौरान डॉक्टरों ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में बलेनो कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं. बाइक चला रहे मुनीर (30 वर्ष) पुत्र आशिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उनके साथ बाइक पर सवार पत्नी इकरा (21 वर्ष) और दो वर्षीय बेटी अहनिया को भी चोटें आईं.
मृतक हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित सराय गांव का रहने वाला है और बाइक से पत्नी और बच्चों को लेकर नजीबाबाद की तरफ जा रहा था. लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए. पुलिस टीम ने तत्काल तीनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मुनीर को मृत घोषित कर दिया. वहीं उसकी पत्नी इकरा और उनकी दो साल की बेटी को सामान्य चोटें आई हैं और उनका जिला अस्पताल उपचार चल रहा है.
4.2 फ्लाईओवर पर कार और मोटरसाइकिल की टक्कर की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को बिना देर किए 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया. उपचार के दौरान बाइक चालक मुनीर की मृत्यु हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटी सुरक्षित हैं तथा उन्हें सामान्य चोटें आई हैं. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
-नितेश शर्मा,श्यामपुर थाना प्रभारी-
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बलेनो कार नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही थी, जबकि मोटरसाइकिल हरिद्वार से नजीबाबाद की ओर जा रही थी. इसी दौरान 4.2 फ्लाईओवर पर दोनों वाहनों की टक्कर हो गई. हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया. लोगों की भीड़ जमा होने के कारण जाम की स्थिति बनी रही. श्यामपुर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर यातायात सुचारु कराया. शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया है. पंचनामा की कार्रवाई उपनिरीक्षक रविंद्र गौड़ की ओर से की जा रही है.
Samsung ने भारत में दो नई स्मार्टवॉच, Samsung Galaxy Watch Ultra2 और Galaxy Watch9 लॉन्च…
बाजूहेड़ी गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो…
चारधाम यात्रा के लिए ये हफ्ता बेहद संवेदनशील है. मौसम विभाग ने कई जिलों के…
चारधाम यात्रा के लिए ये हफ्ता बेहद संवेदनशील है. मौसम विभाग ने कई जिलों के…
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रश्नपत्र लीक होने से हजारों विद्यार्थियों पर इसका सीधा असर पड़ा…
नीट पेपर लीक 2026 में केंद्र सरकार की फजीहत हो रही है. विस्तार से पढ़ें.…