कांवड़ मेले का ट्रैफिक प्लान जारी, 18 सुपर जोन बनाए गए, 11 अगस्त तक ऐसी रहेगी हरिद्वार की यातायात व्यवस्था

गुरुवार 30 जुलाई से कांवड़ मेला शुरू हो रहा है, हरिद्वार पुलिस ने ट्रैफिक प्लान देखकर घर से निकलने की अपील की

हरिद्वार: गुरुवार 30 जुलाई से कांवड़ मेला शुरू हो रहा है. हरिद्वार में पुलिस प्रशासन द्वारा कांवड़ मेले के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. कांवड़ मेला क्षेत्र को 18 सुपर जोन, 40 जाेन और 141 सेक्टरों में बांटकर अधिकारियों की तैनाती की गई है. इसके साथ ही उत्तराखंड पुलिस द्वारा कांवड़ मेले का ट्रैफिक प्लान आज से जारी कर दिया गया है. आमजन से हरिद्वार पुलिस ने अपील की है कि कांवड़ मेले के दौरान ट्रैफिक प्लान देखकर ही घर से निकलें.

कांवड़ मेले का ट्रैफिक प्लान जारी: पुलिस ने अनुसार इस वर्ष श्रावण मास 28 जुलाई से प्रारम्भ हुआ है. सावन में 04 सोमवार पड़ेंगे. पहला सोमवार 3 अगस्त, दूसरा 10 अगस्त, तीसरा 17 अगस्त और चतुर्थ सोमवार 24 अगस्त को पड़ेगा. श्रावण मास की शिवरात्रि का मुख्य पर्व 11 अगस्त को मनाया जायेगा. इसे देखते हुए हरिद्वार जनपद में ट्रैफिक रूट डायवर्जन रहेगा.

ट्रैफिक योजना सामान्य दिनों में हरिद्वार आने-वाले वाहनों के मार्ग का विवरण

• दिल्ली/ मेरठ/ मुजफ्फरनगर/ मंगलौर/हरिद्वार

• हरियाणा/ पंजाब/ हिमाचल प्रदेश/ सहारनपुर/ मडावर/ सालियर चौक/बढेडी राजपूतान/हरिद्वार

• दिल्ली एक्सप्रेस वे/मण्डावर/सालियर चौक/बढ़ेड़ी राजपुतान/ हरिद्वार

• देहरादून, ऋषिकेश से नेपाली तिराहा, रायवाला/हरिद्वार

• नैनीताल/नजीबाबाद/श्यामपुर/हरिद्वार

यातायात योजना कांवड़ मेला-2026, हरिद्वार आने वाले कांवड़ वाहनों के मार्ग का विवरण

सहारनपुर की ओर से हरिद्वार आने वाले कांवड़ वाहन मण्डावर से अब्दुल कलाम चौक, नगला ईमरती, लक्सर, एस0एम0 तिराहा से बैरागी कैम्प पार्किंग मे पार्क कराये जायेंगे.

• यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर- दिल्ली, मेरठ एवं मुजफ्फरनगर से हरिद्वार आने वाले कांवड़ वाहन- रामपुर तिराहा से कोलकी टोल प्लाजा, बड़कलां, मण्डावर, सालियर चौक, अब्दुल कलाम चौक, नगला ईमरती, लक्सर, एस0एम0 तिराहा से बैरागी कैम्प पार्किंग जायेंगे.

आवश्यक जानकारी– दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे कांवड़ वाहनों के लिए पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा

• यमुनानगर-सहारनपुर से हरिद्वार आने वाले कांवड़ वाहन- मण्डावर से सालियर चौक से अब्दुल कलाम चौक, नगला इमरती, लक्सर, एस0एम0 तिराहा से बैरागी कैम्प पार्किंग पार्क कराये जायेंगे

• बैरागी कैम्प पार्किंग में पार्क किये गये सभी प्रकार के कांवड़ वाहनों की निकासी श्मशान घाट पुल से श्रीयंत्र पुल, बूढ़ी माता तिराहे, देशरक्षक, सिंह द्वार से NH 334 होते हुए जायेंगे

• मुरादाबाद, बिजनौर, नजीबाबाद की ओर से हरिद्वार आने वाले कांवड़ वाहन चिड़ियापुर से गैन्डीखाता से 4.2 डायवर्जन से गौरीशकर पार्किंग एवं नीलधारा पार्किंग मे पार्क कराये जायेंगे.

• देहरादून एवं ऋषिकेश से हरिद्वार आने वाले कांवड़ वाहन नेपालीतिराहा से सप्तऋषि तिराहा, दूधाधारी फ्लाईओवर से चमगादड़ टापू/ लालजीवाला पार्किंग में पार्क कराये जायेंगे

दिल्ली से देहरादून/ ऋषिकेश जाने वाले रोडवेज / प्राइवेट बस /अन्य वाहन के लिए ट्रैफिक प्लान

रोडवेज बसों हेतु यातायात व्यवस्था

• देहरादून/ऋषिकेश से हरिद्वार आने/जाने वाली सभी रोडवेज बसें नेपाली तिराहा से रायावाला, दूधाधारी तिराहा से मोतीचूर पार्किंग मे पार्क कराई जायेंगी.

• दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से हरिद्वार आने/जाने वाली रोडवेज सभी बसें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे से मण्डावर, अब्दुल कलाम चौक से ऋषिकुल मैदान तथा वापसी इसी मार्ग से होगी

• नजीबाबाद रूट से हरिद्वार आने/जाने वाली रोडवेज सभी बसें नजीबाबाद से लाडपुर, 4.2 तिरछा पुल से नीलधारा/गौरीशंकर पार्किंग में पार्क करायी जायेंगी

• देहरादून/ऋषिकेश/हरिद्वार से बिजनौर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, नैनीताल आने/जाने वाली रोडवेज सभी बसें अपने निर्धारित रूट से ही संचालित करायी जायेंगी

प्राइवेट बसों हेतु यातायात व्यवस्था

• देहरादून/ऋषिकेश से हरिद्वार आने/जाने वाली सभी प्राइवेट बसें नेपाली तिराहा से रायवाला, दूधाधारी तिराहा से मोतीचूर पार्किंग मे पार्क करायी जायेंगी

• दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, पंजाब, हरियाणा से हरिद्वार आने/जाने वाली प्राइवेट बसें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे से मण्डावर, अब्दुल कलाम चौक, नगला ईमरती, लक्सर से बैरागी कैम्प पार्किंग मे पार्क करायी जायेंगी

• नजीबाबाद रूट से हरिद्वार आने/जाने वाली प्राइवेट बसें लहाड़पुल से गैन्डीखाता से 4.2 डायवर्जन नीलधारा/गौरीशंकर पार्किंग में पार्क करायी जायेंगी

• देहरादून/ऋषिकेश/हरिद्वार से नजीबाबाद, काशीपुर, नैनीताल जाने वाली प्राइवेट बसें लहाड़पुल से नजीबाबाद से काशीपुर से नैनीताल जायेंगी और वापसी के लिए इसी मार्ग का प्रयोग करेंगे

आवश्यक जानकारी– दिल्ली से देहरादून एवं देहरादून से दिल्ली जाने वाली सभी बसें दिल्ली– देहरादून एक्सप्रेस वे का प्रयोग करेंगी

भारी वाहनों के लिये यातायात व्यवस्था

• दिनांक 29/30-07-2026 दिनांक 11.08.2026 तक मुरादाबाद, बिजनौर, नजीबाबाद की ओर से जाने वाले भारी वाहन चिड़ियापुर/कांगड़ी पार्किंग में पार्क कराये जायेंगे

• दिल्ली-मेरठ की तरफ से हरिद्वार आने वाले भारी वाहन मण्डावर में पार्क कराया जायेगा

• दिनांक 29/30-07-2026 से 04-08-2026 तक भारी वाहनों का समय रात्रि 12.00 बजे से प्रातः 04.00 बजे तक रहेगा

• दिनांक 05/06-08-2026 से 11/08/2026 तक भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे

चारधाम यात्रा मार्ग के लिए व्यवस्था

केदारनाथ/बदरीनाथ जाने वाले वाहन का ट्रैफिक प्लान

• दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से चारधाम जाने वाले वाहन आने- जाने हेतु मेरठ से गढ़मुक्तेश्वर, नजीबाबाद, कोटद्वार, पौड़ी, श्रीनगर से केदारनाथ/बदरीनाथ जायेंगे अथवा दिल्ली एक्सप्रेस वे का प्रयोग करेंगे

• गंगोत्री/यमुनोत्री जाने वाले वाहन- दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से चारधाम जाने वाले वाहन आने- जाने हेतु दिल्ली एक्सप्रेस वे का प्रयोग करेंगे

आवश्यक जानकारी– हिलबाईपास का प्रयोग आवश्यक सेवा (एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड इत्यादि) एवं यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर कांवड़ की निकासी के लिए तथा स्थानीय निजी वाहनों के लिए उपयोग में लाया जायेगा

पैदल कांवड यात्रा हेतु प्लान-2026

दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-सहारनपुर-हरियाणा की ओर जाने वाले कांवड़िए/यात्री हर की पैड़ी से रोडीबेलवाला रैम्प, केशव आश्रम तिराहा, ओमपुल रेगुलेटर पुल, शंकराचार्य चौक, सिंहद्वार चौक, आर्यनगर चौक, लालपुल, जटवाड़ा पुल से बहादराबाद नहर पटरी से अपने गन्तव्य को जायेंगे

• मुरादाबाद/नजीबाबाद की ओर जाने वाले कांवड़िये/यात्री हर की पैड़ी से सीसीआर चौक, दीनदयाल पार्किंग अण्डर पास, आनन्द वन समाधि पार्किंग, चण्डी चौक, 4.2 तिरछा पुल नहर पटरी, रसियाबढ़ से नजीबाबाद/मुरादाबाद के अपने गन्तव्य को जायेंगे

• देहरादून/ऋषिकेश की ओर जाने वाले कांवड़िये/यात्री हर की पैड़ी, भीमगोड़ा, खड़खड़ी, सूखी नदी बैरियर, दूधाधारी तिराहे से राष्ट्रीय राजमार्ग 34 से जायेंगे

Spread the love
admin

Recent Posts