थलीसैण : प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धन सिंह रावत थलीसैण विकास खंड मुख्यालय में दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख धनराशि के चैक वितरित किए। इसके अलावा राजकीय आदर्श विद्यालय थलीसैण में नव निर्मित कक्षा कक्षों का भी लोकार्पण किया।
कार्यक्रम मेें मंत्री ने राजकीय आदर्श इंटर कालेज थलीसैण में 57.78 लाख की लागत से निर्मित 4 कक्षा-कक्षों का लोकार्पण किया। वहीं ब्लाक मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना भेड़ बकरी सेक्टर के अंतर्गत भेड़-बकरी इकाई का वितरण किया। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख की धनराशि के चौक और कुक्कट पालन करने वालों को मूर्गियां, महिलाओं को सिलाई मशीन और आधुनिक आटा चक्की का वितरण किया। राठ विकास अभिकरण के समूहों की 520 महिलाओं को घसियारी किट वितरित किए।
इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, कैन्यूर की पंचायत प्रधान विनीता नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व पंचायत प्रधान आनंद सिंह समेत बड़ी तादाद में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
उत्तराखंड : भारत सरकार की श्रम सांख्यिकी विशेषज्ञ समिति में नियुक्ति, AI आधारित रोजगार एवं…
Aprilia ने अपने Aprilia SR 125 और SR 175 स्पोर्टी स्कूटर का 'Tribute Edition' लॉन्च…
मानसून के दौरान आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सभी जिलों में…
विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक के समापन के मौके पर सीएम…
नैनीताल हाईकोर्ट ने कहा कि लोक विश्लेषक की रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया…
उत्तराखंड के पशुपालकों के लिए कुछ ऐसा होने जा रहा है जो एकाएक उनकी आमदनी…