रामनगर में एक बाइक सवार उफनते रिंगौड़ा नाले को पार करते समय बहने से बच गया. जिससे बड़ा हादसा टल गया.
रामनगर: रामनगर में देर शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद नेशनल हाईवे-309 पर स्थित रिंगौड़ा का बरसाती नाला उफान पर आ गया. जहां एक ओर दोनों तरफ दर्जनों वाहन चालक पानी का बहाव कम होने का इंतजार कर रहे थे, वहीं कुछ बाइक सवारों ने जल्दबाजी दिखाते हुए उफनते नाले में बाइक उतार दी. देखते ही देखते तेज बहाव में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बहने लगा. मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया.
नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में बीते देर शाम हुई तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया. बारिश के चलते कई बरसाती नाले उफान पर आ गए. नेशनल हाईवे-309 पर रिंगौड़ा के पास स्थित बरसाती नाला भी तेज बहाव के साथ बहने लगा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. अधिकांश वाहन चालक हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान कुछ बाइक सवारों ने जोखिम उठाते हुए उफनते नाले को पार करने का प्रयास किया, जैसे ही बाइक नाले के बीच पहुंची तेज बहाव के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पानी में बहने लगी.
यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं. हालांकि आसपास मौजूद कुछ युवकों ने बिना देर किए हिम्मत दिखाई और तेज बहाव के बीच उतरकर बाइक तथा सवारों को संभाल लिया. काफी मशक्कत के बाद बाइक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. यदि समय रहते स्थानीय लोग मदद के लिए आगे नहीं आते तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे में बदल सकती थी. बारिश के मौसम में बरसाती नालों का जलस्तर कुछ ही मिनटों में खतरनाक रूप ले सकता है.
ऐसे में प्रशासन भी लगातार लोगों से सावधानी बरतने और पानी का बहाव कम होने तक इंतजार करने की अपील करता रहा है, लेकिन कई बार कुछ लोग जल्दबाजी में अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल देते हैं. स्थानीय लोगों ने भी वाहन चालकों से अपील की है कि बरसाती नालों को हल्के में न लें, कुछ मिनटों का इंतजार आपकी पूरी जिंदगी बचा सकता है. बारिश के दौरान किसी भी उफनते नाले को पार करने की भूल न करें और नाले का जलस्तर कम होने का इंतजार करें. बता दें कि उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. जिससे नदी नालों का जलस्तर काफी बढ़ गया है.
42 साल के मदनलाल की गर्दन पर धारदार हथियार से किया वार, गंभीर हालत में…
पिथौरागढ़ में बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड ने आपदा जैसे हालात पैदा किए, धारचूला-तवाघाट-गुंजी मार्ग सुरक्षा की…
ईडी ने पूर्व CM हरीश रावत के PA के घर छापा मारकर 32 लाख कैश,…
खेलो यूके पोर्टल विवाद खेल विभाग और सर्विस प्रोवाइडर कंपनी 'खेलो टेक इंडिया' के बीच…
14 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी. सुबह 11:02 से दोपहर 01:31 बजे के शुभ…
42 साल के मदनलाल की गर्दन पर धारदार हथियार से किया वार, गंभीर हालत में…