मसूरी : छावनी परिषद लंढौर की ओर से पहली बार चार दुकान में हृदय रोग जांच शिविर लगाया गया वहीं एनएचवीएम के माध्यम से चश्में व छड़ी वितरित की गई। वहीं एमडीडीए के माध्यम से बनाये गये अत्याधुनिक शौचालय का लोकार्पण भी किया गया।
चार दुकान पर छावनी परिषद द्वारा आयोजित हृदय रोग जांच शिविर का उदघाटन मंत्री गणेश जोशी ने किया। इस मौके छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक राठौर ने कहा कि बहुत कम समय में यह जांच शिविर वैल मेट अस्पताल की ओर से लगाया गया। उन्होंने कहा कि देश के 62 छावनियों में मसूरी का कैंट सबसे पुराना है, लेकिन यहां पर स्वास्थ्य की सुविधाएं नहीं हैं इसके लिए मंत्री से अनुरोध किया गया कि डिस्पेंसरी निर्माण में सहयोग करें। वहीं स्वच्छ भारत व आजादी का अमृत महोत्सव के तहत चार दुकान में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त शौचालय एमडीडीए ने करवाया। जिसके लिए मंत्री गणेश जोशी व एमडीडीए का विशेष आभार। वहीं कहा कि छावनी परिषद अपने क्षेत्र की जनता के लिए सहयोग करती रहेगी।
इस मौके पर वैलमेट अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ. चेतन शर्मा ने हृदय रोग से बचने के उपाय बताये व कहा कि अधिक तली व चिकनाई खाने से बचें वहीं पहले हृदय रोग का उपचार नहीं होता था अब सभी सुविधाएं मौजूद हैं, उन्होंने कहा कि मसूरी में स्मोकिंग, हार्ट अटैक व उच्च रक्तचाप की बीमारी अधिक देखी गई है।
कार्यक्रम में बतौर मुंख्य अतिेथि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि छावनी क्षेत्र के चार दुकान में शौचालय नहीं था छावनी परिषद के सीईओ ने कहा जिस पर एमडीडीए के माध्यम से आधुनिक शौचालय बनाया गया। उन्होंने कहा कि यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं लेकिन शौचालन न होने से क्या संदेश लेकर जाते होंगे। उन्हांेने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की अत्यधिक जरूरत है, छावनी परिषद अगर डिस्पेंसरी बनाती है तो उसमें सभी उपकरण वह उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने एमडीडीए की पूरी टीम को बधाई दी कि उन्होंने बहुत सुंदर शौचालय का निर्माण करवाया है।
इस मौके पर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष बादल प्रकाश, महेश चंद, ब्रिगेडियर रवि डिमरी, छावनी परिषद के कार्यालय अधीक्षक सिंकंदर, डॉ. वासु, डॉ. सूर्य प्रकाश, डॉ. जगदीश, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, पूर्व सभासद पुष्पा पडियार, चंद्रकला सयाना, रमेश कन्नौजिया, मुकेश धनाई, राकेश अग्रवााल, अनीता पुंडीर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
छावनी परिषद की ओर से स्वास्थ्य शिविर के साथ ही एनआईवीएच के माध्यम से दिव्यांगों के लिए भी शिविर लगाया गया जिसमें 166 लोगों को चश्में व 56 लोगों को छड़ी निःशुल्क दी गई।
आज से तीन दिनों के लिए होने वाली बैंकों की देशव्यापी हड़ताल टल गई. कर्मचारी…
यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण…
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में हुए लैंडस्लाइड में पांच वर्षीय बच्चे की मौत, रेस्क्यू…
उत्तरकाशी में बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर ट्रेकर फंस गए थे, आज मौसम साफ…
हनुमान अंश बीती 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई थी और बीती 11 सितंबर…
मासूम शर्मा के कार्यक्रम को लेकर विवादों में घिरा सीएयू, बजरंग दल ने जिला प्रशासन…