देहरादून के हिमांशु जोशी जौलीग्रांट से अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान कार में अचानक आग लग गई, आग लगने का कारण तकनीकी खराबी
डोईवाला: देहरादून रोड पर मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जौलीग्रांट से देहरादून जा रहे युवक की चलती कार में मणिमाई मंदिर से 200 मीटर आगे अचानक आग लग गई. चालक की सूझबूझ से जान बच गई, वरना हादसा भयावह हो सकता था.
कैसे हुआ हादसा? मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे हिमांशु जोशी पुत्र नरेश चंद्र जोशी, निवासी डालनवाला, देहरादून अपनी कार से जौलीग्रांट से घर लौट रहे थे. जैसे ही कार मणिमाई मंदिर से लगभग 200 मीटर आगे देहरादून रोड पर पहुंची, अचानक कार के अगले हिस्से से धुआं और लपटें उठने लगीं. कार में उस समय हिमांशु अकेले थे. उन्होंने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए कार रोकी और कूदकर बाहर निकल आए. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कार का अगला हिस्सा धू-धू कर जलने लगा.
11 मिनट में पहुंची पुलिस-दमकल: घटना की सूचना शाम 7:34 बजे पुलिस को मिली. सूचना पर हेड कांस्टेबल दिनेश रावत एवं हेड कांस्टेबल जसपाल पंवार तत्काल मौके के लिए रवाना हुए और महज 11 मिनट में शाम 7:45 बजे घटनास्थल पर पहुंच गए. सूचना पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था.
तकनीकी खराबी से लगी आग: प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. हिमांशु जोशी सुरक्षित हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गर्मी और बारिश के मौसम में गाड़ी की नियमित सर्विस कराएं और कार में फायर एक्सटिंग्विशर जरूर रखें.
देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य के बागवानी और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए फल…
निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई: उत्तराखंड में 17 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल पंजीकृत सूची से…
Yamaha Motorcycle India ने Yamaha R15 V4 और MT-15 को Monster Energy MotoGP Edition कलर…
मौसम विभाग ने देहरादून और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना…
नैनीताल में इन दिनों निर्वाचन आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है, कमिश्नर…
चुनाव आयोग ने उत्तराखंड में रजिस्टर्ड पार्टियों की लिस्ट से 17 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों…