अनिल भंडारी
श्रीनगर : ग्राम सभा पैण्डुला की पेयजल समस्याओं को लेकर तहसील परिसर कीर्तिनगर में चल रहा ग्रामीणों का धरना उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया है।
सोमवार से पैण्डुला के ग्रामीणों ने गांव की पेयजल सहित अन्य मांगो को लेकर आज भी अपना धरना जारी रखा ग्राम प्रधान सुनय कुकसाल का कहना है कि पूर्व में भी ग्रामीणों ने दो बार के धरने के बाद प्रशासन व विभाग के माध्यम से ग्रामीणों को लिखित आश्वासन के बाद भी पेयजल सहित अन्य मांगो पर कार्यवाही न होने के कारण उन्होने तहसील परिसर में धरना देने का निर्णय लिया है अब उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद वह अपना धरना स्थगित कर दिया है तथा एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री, पेयजल मंत्री व जिलाधिकारी को प्रेषित कर चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र उनकी मांगो पर कार्यवाही नहीं की जाती है तो वह 10 नवम्बर से मलेथा-अकरी बारज्यूला पंपिंग योजना का कार्य पूर्ण रूप से बंद कर तालाबंदी करने को विवश होना पड़ेगा।
वहीं उपजिलाधिकारी सोनिया पंत का कहना है कि उन्होने पेयजल निगम, पेयजल संस्थान को मामले पर शीघ्र कार्यवाही करने के साथ ही एडीएम नई टिहरी को भी अवगत करवाते हुए उक्त विभागों पर अपने स्तर से अग्रिम कार्यवाही के लिए पत्र भेजा गया है।
दूसरे दिन धरना देने वालों में डॉ. उत्तम सिंह भंडारी, रीना पोखरियाल, प्रेमवती देवी, अनीता देवी, जगत सिंह, भक्तिलाल, मीनाक्षी पोखरियाल,गोदामबरी देवी, गजेंद्र प्रसाद, सोहन लाल, जनार्दन प्रसाद, धर्मानंद, सूरत सिंह सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।
Xiaomi ने भारत में अपना सब-ब्रांड 'Mijia by Xiaomi' लॉन्च किया है. इसके तहत कंपनी…
मिलावटी नकली डेयरी उत्पादों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सख्त हो गया है.…
ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पोस्ट से बताया कि तीन साल से वो जमीन लेने…
भागने के दौरान नकली नोटों के सौदागरों का सामान दुकान पर ही छूट गया, 100,…
पूर्व सैनिक दीपक सिंह के पिता ने मौत को हत्या बताते हुए आत्महत्या का रूप…
रानीखेत मजखाली पुलिस ने लापता बुजुर्ग व्यक्ति को परिवार से मिलाया. वहीं लापता पिता को…