कैबिनेट एवं जिला प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने मृतकों के परिजनों से की मुलाकात, हर सम्भव मदद का दिया भरोसा।

उत्तरकाशी : प्रदेश के कैबिनेट एवं जिला प्रभारी मंत्री गणेश जोशी मंगलवार देर सांय उत्तरकाशी पहुँचे। बुधवार को कैबिनेट मंत्री जोशी पाटा, सिरोर, नाल्ड गांव पहुंचे। पाटा गांव निवासी मृतक स्व.दिनेश चौहान,नाल्ड निवासी स्व.संजय सिंह, सिरोर निवासी स्व.राजेन्द्र सिंह के परिजनों से मुलाकात कर सान्त्वना दी। तथा अपनी संवेदना प्रकट करते हुए प्रभारी मंत्री ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। तथा सरकार से हर सम्भव परिवारजनों को मदद का भरोसा दिया। प्रभारी मंत्री जोशी ने मृतकों के परिवारों को आश्वस्त करते हुये कहा कि इस संकट की घड़ी में सरकार उनके साथ हर सम्भव मदद के लिए खड़ी है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मृतक के परिजनों को चार-चार लाख की मुआवजा राशि दी जा चुकी है। इसके अतिरिक्त पीड़ित परिवारजनों को एक- एक लाख रुपये और देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मृतक परिवारों के बच्चों की कक्षा एक से 12वीं तक की शिक्षा -दीक्षा का खर्चा सरकार वहन करेगी। तथा उनके बच्चों को दाखिला केन्द्रीय विद्यालय में कराया जाएगा। इस हेतु जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया। मृतक के परिजन के एक सदस्य को पीआरडी, उपनल, आंगनबाड़ी के माध्यम से रोजगार मुहैया कराया जायेगा। जिसको लेकर जिलाधिकारी को दिशा-निर्देश दिए गए। स्यूणा गांव के ग्रामीणों द्वारा गांव को जोड़ने हेतु झूला पुल बनाने की मांग की गई। जिस पर प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, ब्लाक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत, डुंडा शैलेंद्र कोहली, मोरी बचन सिंह पंवार, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान,जगमोहन सिंह रावत, पवन नौटियाल, प्रधान संगठन प्रदेश महामंत्री प्रताप रावत, पूर्व ब्लाक प्रमुख भटवाड़ी चंदन पंवार, जिला महामंत्री भाजपा हरीश डंगवाल,बाल शेखर नौटियाल, सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

10 hours ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

12 hours ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

1 day ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

2 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

2 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

2 days ago