फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. वहीं, पुलिस और प्रशासन पहचान में जुटे हुए हैं.
तारापीठ (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल में बीरभूम के तारापीठ में आज सोमवार तड़के एक होटल में भीषण आग लग गई. इस भयानक हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत की खबर है. यह भी पता चला है कि घटना के बाद चार अन्य लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं. रामपुरहाट से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया.
हादसे की जानकारी होते ही फायर बिग्रेड और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक आग सबसे पहले होटल के रिसेप्शन पर लगी. सुबह-सुबह जब सब लोग गहरी नींद में सो रहे थे तब यह हादसा हुआ. नींद में होने के चलते किसी को आग का पता नहीं चला और आग धीरे-धीरे अलग-अलग हिस्सों में फैल गई.
बता दें, सावन के पवित्र महीने के सोमवार की वजह से तारापीठ में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. बिहार और झारखंड से हजारों तीर्थयात्री देवघर से सीधे तारापीठ पहुंच रहे हैं, साथ ही दूसरे इलाकों से भी श्रद्धालु आ रहे हैं. इसी वजह से लगभग सभी होटल पूरी तरह भरे हुए हैं. जो पता चला है उसके अनुसार इस होटल में भी तीर्थयात्रियों की काफी भीड़ थी.फायर डिपार्टमेंट के सूत्रों ने बताया कि तीर्थयात्रियों के नींद में होने से आग का पता नहीं चला. बंद कमरों में धुआं भरने से कई लोग बीमार पड़ गए और छह लोगों की मौत हो गई. वहीं, होटल मैनेजमेंट का दावा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ है. गंभीर रूप से बीमार लोगों को रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस और प्रशासन मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं.
लक्सर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस घटना…
रुद्रप्रयाग के पुनाड़ क्षेत्र निवासी अल्पना नौटियाल ने प्रीमेच्योर बेबी को जन्म दिया था, नीक्कू…
हरिद्वार में दूल्हे को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करना भारी पड़ गया. पुलिस ने…
गृह मंत्रालय ने इन सवालों को पहले ही नोटिफाई कर दिया था. विस्तार से पढ़ें…
जयपुर में सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ के फिनाले वीक शुरू हो गया. प्रतियोगिता…
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बंद रोडों को खुलने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया.…