बागेश्वर : मुनस्यारी-कौसानी मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF मौके पर पहुंची व राहत बचाव कार्य मे जुट गई।
इस संबंध में SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसीलदार कपकोट द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गई कि फरसाली के पास एक वाहन खाई मे गिर गया है। जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट कपकोट से मुख्य आरक्षी रवि रावत के नेतृत्व मे टीम तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई।
घटनास्थल पर 07 लोग घायल व 05 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई है । वाहन मे सवार घायलो को खाई से बाहर निकालकर 108 के माध्यम से अस्प्ताल भेजा गया व मृत लोगों मे 02 पुरुष व 03 महिलायें है, जिन्हे टीम द्वारा खाई से रिकवर कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
उफनते नदी को पार कर शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए ग्रामीण,…
उत्तराखंड सरकार की आलंबन गांव योजना फाइलों तक सीमित रह गई है. जो धरातल पर…
ईडी ने मुंबई और भोपाल में समीर अग्रवाल और उसके सहयोगियों से जुड़े कई आवासीय…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने फिर पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय दिखाए दिए. वो…
भारत-नेपाल के अधिकारियों की देहरादून में हाई लेवल बैठक चल रही है, जिसमें कई मुद्दों…
ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे जबरदस्त आर्थिक अभियान चलाने का ऐलान…