देहरादून में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए.
डोईवाला: देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई मंदिर के निकट बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस घटना की पड़ताल में जुट गई है.
आगे जा रही पिकअप वाहन का अचानक पिछला पहिया निकल गया. इससे अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही इको कार सीधे पिकअप में जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको के परखच्चे उड़ गए. हादसे में इको वाहन में आगे बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान की जा रही है. इको में सवार अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें पुलिस ने 108 की मदद से दून अस्पताल भेजा, जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है.
हादसे के बाद हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर टोल के निकट भीषण जाम लग गया. करीब 1 घंटे तक यातायात बाधित रहा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार है. पुलिस ने मामला में मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है.
उफनते नदी को पार कर शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए ग्रामीण,…
उत्तराखंड सरकार की आलंबन गांव योजना फाइलों तक सीमित रह गई है. जो धरातल पर…
ईडी ने मुंबई और भोपाल में समीर अग्रवाल और उसके सहयोगियों से जुड़े कई आवासीय…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने फिर पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय दिखाए दिए. वो…
भारत-नेपाल के अधिकारियों की देहरादून में हाई लेवल बैठक चल रही है, जिसमें कई मुद्दों…
ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे जबरदस्त आर्थिक अभियान चलाने का ऐलान…