देहरादून : आगामी 30 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित उत्तराखंड भ्रमण को भाजपा उत्तराखंड मेगा इवेंट बनाकर देहरादून के रेस कोर्स स्थित बन्नू स्कूल मैदान पर महारैली आयोजित करने जा रही है।
जिसमें लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा उद्बोधन कर चुनावी समर का आगाज किया जाएगा।
इस संबंध में आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय बलबीर रोड पर भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, देहरादून महानगर पदाधिकारियों, महानगर के सभी मंडलों के अध्यक्षों महामंत्रीओं, प्रदेश, महानगर एवं मंडल के सभी मोर्चों के अध्यक्षों महा मंत्रियों की उपस्थिति में तैयारी बैठक संपन्न हुई।
बैठक में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कार्यकर्ताओं को केंद्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित उत्तराखंड भ्रमण की विस्तृत जानकारी दी एवं विभिन्न कार्यकर्ताओं को महारैली से संबंधित कार्यों का दायित्व दिया, साथ ही प्रदेश महामंत्री ने महानगर के सभी 100 नगर निगम वार्ड तथा 12 कैंटोनमेंट वार्ड में बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय निवासियों को प्रस्तावित महारैली में भागीदारी करने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए।
तैयारी बैठक को कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, मेयर सुनील उनियाल गामा एवं महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने भी संबोधित किया।
देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…
देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…
देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…
देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…