उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई है. जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं.
मसूरी: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख है. वहीं मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास एक बार फिर भूस्खलन ने यातायात की रफ्तार रोक दी. पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने और सड़क का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण मार्ग बंद हो गया. सड़क बंद होते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. बारिश के बीच मार्ग पर फंसे यात्रियों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
बार-बार बंद हो रहा मार्ग: पानी वाला बैंड पिछले कुछ समय से लगातार भूस्खलन की घटनाओं के कारण संवेदनशील बना हुआ है. बारिश के दौरान यहां पहाड़ी से मलबा आने के साथ सड़क के किनारे की जमीन भी खिसक रही है. शनिवार को भी भूस्खलन के बाद सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई.
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…