आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है.
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक बड़े अस्पताल के गायनेकोलॉजी वार्ड में आज बुधवार को भीषण आग लग गई. इस हादसे में कम से कम 15 नवजात शिशुओं की मौत होने की खबर मिली है.
आग लगने की घटना राजधानी के सबसे बड़े और अच्छी सुविधाओं वाले सरकारी अस्पताल, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में हुई. जियो न्यूज ने इस खबर की पुष्टि की है. हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) की प्रवक्ता डॉ. अनीजा जलील ने ‘डॉन’ अखबार को बताया कि जिस वार्ड में आग लगी, वहां 15 बच्चे थे.
उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है कि कुछ बच्चों को रात में ही छुट्टी दे दी गई हो, इसलिए अभी पीड़ितों की सही संख्या नहीं बताई जा सकती. घटना की वजह के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है और यह सुबह करीब 7 बजे लगी थी. उन्होंने बताया कि आग बुझा दी गई है, लेकिन कूलिंग प्रोसेस में कुछ समय लगेगा.जियो न्यूज के मुताबिक वहां का जिला प्रशासन हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू कराया. बचाव के लिए दमकल की छह गाड़िया और चार एंबुलेंस भी वहां पहुंचीं. आग के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच समिति का गठन किया गया है.
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले जहां बीजेपी के एक्टिव दिख रहा है तो वहीं…
हत्या आरोपी पति कचटा इलाके में एक छानी में छिपा हुआ था, ग्राम प्रहरी की…
डिजिटल मैपिंग के IIT रुड़की का एक बेहद अत्याधुनिक और कीमती ड्रोन अचानक लापता हो…
75वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस के जवान ने राज्य का…
रामनगर के मोहान क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि…
उत्तराखंड में एक तरफ जियोथर्मल स्प्रिंग से बनाई जाएगी बिजली, दूसरी तरफ जियोथर्मल पूल में…