विनय उनियाल
चमोली/बदरीनाथ : बदरीनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी होने के बाद से ठंड से कंपकंपी होने लगी है। धाम में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। बुधवार को बदरीनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। कई तीर्थयात्रियों ने अपनी नजरों के सामने बर्फ पड़ती देखी तो वे ठंड की परवाह किए बिना झूम उठे। धाम में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। बदरीनाथ धाम में सुबह से मौसम साफ था, लेकिन दोपहर बाद अचानक धाम में बर्फबारी हुई, जिससे निचले क्षेत्रों में बर्फीली हवाएं चलने लगी। मौसम अचानक ठंडा हो गया है। बदरीनाथ धाम में नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से अलाव की व्यवस्था कर दी गई है। बर्फबारी से धाम की चोटियां बर्फ से आच्छादित हो गई हैं।
महात्मा गांधी की आज 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर देश उनको…
Asian Games Day 13: मेडल टैली में भारत 70 मेडल (12 गोल्ड, 24 सिल्वर, 34…
मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाइब्रेरी व पिक्चर पैलेस की…
2026 के सर्वे में 490 पौधों की प्रजातियां, 96 लाइकेन टैक्सा, 20 स्तनधारी और 125…
कोटद्वार में मुस्लिम व्यापारी का बचाव कर सुर्खियों में आए दीपक कुमार उर्फ 'मोहम्मद' दीपक…
ऋषिकेश में ₹100 करोड़ के राफ्टिंग प्रोजेक्ट पर चल रहा काम, 4.5 लाख पर्यटक, 265…