टिहरी गढ़वाल के गजा क्षेत्र में पेड़ पर तेंदुआ दिखने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया.
टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी जिले के गजा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित फलसारी बौंर डांडा के पास चीड़ के पेड़ पर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई. ग्रामीणों ने दूर से तेंदुए का वीडियो और फोटो मोबाइल में कैद किया. जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
शोर मचाने के बावजूद पेड़ पर बैठा रहा तेंदुआ: ग्रामीणों ने तेंदुए को भगाने के लिए शोरगुल किया, लेकिन वह काफी देर तक पेड़ पर ही बैठा रहा. बाद में तेंदुआ पेड़ से उतरकर जंगल की ओर चला गया.
सूचना मिलते ही वन विभाग ने संभाला मोर्चा: घटना की सूचना वन विभाग और नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान को दी गई. इसके बाद नई टिहरी रेंज की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का जायजा लिया.
शाम ढलते ही ग्रामीणों के साथ गश्त: वनबीट अधिकारी बलबीर सिंह पंवार ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से शाम के समय ग्रामीणों के साथ क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है. फिलहाल तेंदुए की दोबारा लोकेशन नहीं मिल पाई है.
बच्चों को अकेले बाहर न भेजने की अपील: वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है. बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेजने और शाम के बाद जंगल या सुनसान रास्तों पर अकेले जाने से बचने की सलाह दी गई है.
ट्रैप कैमरे लगाने की मांग: क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग से फलसारी क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाने की मांग की है, ताकि तेंदुए की आवाजाही पर लगातार नजर रखी जा सके.
तेंदुआ दिखे तो दूरी बनाए रखें: वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि तेंदुआ दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं और न ही उसे घेरने या भगाने का प्रयास करें. तत्काल वन विभाग को सूचना दें.
नेहा बोरा की रिहाई के बाद संगठन ने स्पष्ट किया मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…
कोटा के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह चालक को झपकी आने से ट्रैवलर पुलिया…
डॉक्टरों का कहना है कि बढ़ती उम्र और सीने में संक्रमण को ध्यान में रखते…
अमेरिका के इलिनोइस में श्री वेंकटेश्वर मंदिर में मास शूटिंग की साजिश करने के आरोप…
दिनेशपुर में पुलिस और बाइक सवार दो संदिग्धों के बीच मुठभेड़ हो गई. दोनों भारी…
प्रदेश में उद्योगों की मांग और प्रशिक्षण संस्थानों में उपलब्ध पाठ्यक्रमों के बीच के अंतर…