हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है.
हल्द्वानी: रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है. बनभूलपुरा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को ब्रीफ किया गया है. एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में अधिकारियों और जवानों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए. क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी के साथ सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी. पुलिस ने छतों पर पत्थर, ईंट या मलबा जमा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.
बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले पर सुनवाई: रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम सुनवाई से पहले नैनीताल पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.
पुलिसकर्मियों को किया गया ब्रीफ: इसी क्रम में हल्द्वानी कोतवाली के मीटिंग हॉल में बनभूलपुरा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया. एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में हुई ब्रीफिंग में पुलिसकर्मियों को सरकारी कार्रवाई के दौरान संयम बरतने और किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटने के निर्देश दिए गए.
समिति का कहना है कि वन भूमि से जुड़े विवाद के चलते बापूग्राम के हजारों…
6 साल की विधिका सोमवार शाम खेलते समय नाले में बह गई थी, तभी से…
पद्मश्री डॉ. प्रेमचंद शर्मा ने ईटीवी भारत से खास बातचीत की. उन्होंने अपने जीवन की…
16 नवंबर से जनता खुद से खुद की गणना कर सकेगी. इसके लिए स्वगणना का…
Women's T20 Asia Cup 2026: बांग्लादेश ने यूएई को 34 रनों से हराकर महिला एशिया…
सरकार ने दो महीने का समय मांगा, जिसके दौरान समिति अपनी रिपोर्ट सौंपेगी और उसे…