आज से भारत में iPhone 18 Pro और Pro Max की सेल शुरू हो गई है. देशभर के Apple Store के भीड़ जुट गई है
हैदराबाद: भारत में आज से एपल कंपनी के नए आईफोन सीरीज यानी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की सेल शुरू हो चुकी है. इन दोनों आईफोन की पहली सेल आज यानी 18 सितंबर 2026 से शुरू हुई है, लेकिन लोग इसे खरीदने के लिए कल रात से ही एपल स्टोर्स के बाहर लाइन में खड़े हुए हैं.
आज सुबह 8 बजे तक में एपल स्टोर्स के बाहर लोगों की बड़ी-बड़ी लाइन्स लग गई है. इसके अलावा कई लोग एपल के ऑनलाइन स्टोर्स पर भी नए आईफोन प्रो मॉडल्स को खरीदने जा रहे हैं. एपल ने अपने इन दोनों नए मॉडल्स को ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और बरगंडी कलर में उपलब्ध कराया है.
iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत और वेरिएंट्स
iPhone 18 Pro की कीमत भारत में 256GB वाले मॉडल के लिए 1,64,900 रुपये से शुरू होती है. हर वेरिएंट की कीमत कुछ इस प्रकार है:
| स्टोरेज | भारत में कीमत |
| 256GB | ₹1,64,900 |
| 512GB | ₹1,89,900 |
| 1TB | ₹2,39,900 |
| 2TB | ₹3,14,900 |
iPhone 18 Pro Max थोड़ा महंगा है. इसकी बेस कीमत 256GB के लिए 1,79,900 रुपये है. इसके हर वेरिएंट की कीमत कुछ इस प्रकार है:
| स्टोरेज | भारत में कीमत |
| 256GB | ₹1,79,900 |
| 512GB | ₹2,04,900 |
| 1TB | ₹2,54,900 |
| 2TB | ₹3,29,900 |
बैंक ऑफर्स और कहां से खरीदें
एपल ने अपने इन नए और महंगे आईफोन मॉडल्स को खरीदने के लिए कई अच्छे लॉन्च ऑफर्स भी दिए हैं. अगर आप इन्हें खरीदने के लिए American Express, Axis Bank, ICICI Bank और SBI Card के जरिए पेमेंट करेंगे तो आपको 7,000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है. इसके अलावा 6 महीनों की नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी दिया जा रहा है. आप पुराने फोन बदलने पर Trade-In प्रोग्राम में 81,500 रुपये तक की छूट भी पा सकते हैं. यही कारण है कि एपल स्टोर्स पर कई लोग अपने पुराने आईफोन्स लेकर आ रहे हैं.
इस फोन को अमेज़न, फ्लिपकार्ट, एपल इंडिया स्टोर से खरीदा जा सकता है. इसके अलावा इस बार आप नए आईफोन मॉडल्स को Swiggy, Blinkit और Zepto जैसे ऐप्स से भी ऑर्डर कर सकते हैं. अगर आप ऑफलाइन स्टोर पर जाकर फोन खरीदना चाहते हैं तो आप Apple Store के अलावा Croma और Vijay Sales जैसे अन्य अधिकृत डीलर के पास भी जा सकते हैं.
रात भर की भीड़ और लोगों का उत्साह
भारत में जब से एपल स्टोर्स खुले हैं, तब से नए आईफोन लॉन्च होने के बाद हर बार देखा जाता है कि लोग एक रात पहले ही एपल स्टोर्स के बाहर पहुंच जाते हैं और अगली सुबह तक स्टोर खुलने का इंतजार करते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है. देशभर के कई एपल स्टोर्स के बाहर कल रात यानी 17 सितंबर की रात से ही लोगों ने आना शुरू कर दिया था और सुबह-सुबह होते लगभग हर एपल स्टोर के बाहर लोगों की बड़ी-बड़ी लाइन्स लग गई.
ऐसा नहीं है कि एपल स्टोर्स पर सिर्फ उसी शहर के लोग आ रहे हैं, जिस शहर में स्टोर है, बल्कि उस शहर के कई नजदीकी शहरों से भी लोग iPhone 18 Pro सीरीज के फोन्स खरीदने आ रहे हैं. एएनआई की एक पोस्ट में बताया गया कि महाराष्ट्र के मुंबई में Jio World Drive वाले एपल स्टोर पर सुबह से बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. दूसरी पोस्ट में बेंगलुरु के Mall of Asia में Imagine Apple स्टोर के बाहर लंबी लाइन्स दिखीं.
नोएडा के DLF Mall में भी लोग सुबह जल्दी पहुंच गए. एक खरीदार ने एएनआई को बताया, “मैंने दो iPhone 18 Pro Max खरीदे. मैं पंजाब से आया हूं और सुबह 6 बजे से लाइन में खड़ा हूं. मेरा सबसे पहला बुकिंग था और मैंने सबसे पहले फोन लिया.”
पीटीआई की रिपोर्ट में दिल्ली के सिलेक्ट सिटीवॉक मॉल के बाहर लोगों की लाइन दिखी. मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लैक्स वाले स्टोर से एक ग्राहक ने कहा, “मैंने पहला फोन लियाय बहुत एक्साइटेड हूं. 10 से 12 घंटे इंतजार किया था और आखिरकार फोन हाथ में आ गया.”
iPhone 18 Pro Series के खास फीचर्स
दोनों फोन में Apple A20 Pro प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरे, 18 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और iOS 27 चलता है. iPhone 18 Pro में 6.30 इंच और Pro Max में 6.90 इंच डिस्प्ले है.
| फीचर | iPhone 18 Pro | iPhone 18 Pro Max |
| डिस्प्ले | 6.3-inch Super Retina XDR | 6.9-inch Super Retina XDR |
| प्रोसेसर | A20 Pro (2nm) | A20 Pro (2nm) |
| बैक कैमरा | ट्रिपल 48MP (वैरिएबल एपर्चर) | ट्रिपल 48MP (वैरिएबल एपर्चर) |
| फ्रंट कैमरा | 18MP + Centre Stage | 18MP + Centre Stage |
| वीडियो प्लेबैक | 36 घंटे | 45 घंटे |
| बैटरी लाइफ (टिपिकल) | 24 घंटे | 30 घंटे |
| मॉडेम | C2 | C2 |
आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह का पहला दिन 19 सितंबर 2026 स्नातक और दूसरा दिन…
देहरादून के कोतवाली डालनवाला क्षेत्र में अलग-अलग बैंकों के एटीएम से 5.61 लाख रुपए से…
उत्तराखंड में प्रमुख ट्रेक व हाइक रूट्स की GPS और GIS मैपिंग होगी. जिसके लिए…
ऋषिकेश में नाव घाट और साई घाट के पास दो नवजात बच्चियों के शव मिलने…
नीट एसएस के पात्रता परसेंटाइल घटे, करीब 6000 अतिरिक्त डॉक्टरों को मिलेगा सुपर स्पेशलिटी सीटों…
चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत लगातार सहसपुर विधानसभा…