Mercedes-Benz ने भारत में अपनी Mercedes-AMG G 63 का नया लिमिटेड-रन ‘Offroad Pro’ वेरिएंट लॉन्च किया है. इसकी कीमत 3.80 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है.
हैदराबाद: लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz ने भारतीय बाजार में अपनी Mercedes-AMG G 63 लाइनअप में एक नया लिमिटेड-रन ‘Offroad Pro’ वेरिएंट शामिल किया है, जिसकी कीमत 3.80 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है.
इसकी कीमत स्टैंडर्ड AMG G 63 से 6 लाख रुपये ज़्यादा है, जोकि 3.74 करोड़ रुपये पर बेची जाती है, और इसमें कुछ AMG-स्पेसिफिक हार्डवेयर और अतिरिक्त इक्विपमेंट भी दिए गए हैं.
नई AMG G 63 Offroad Pro में क्या कुछ है नया
इस लिमिटेड-रन वेरिएंट में नया क्या है, इसकी बात करें तो AMG G 63 Offroad Pro में AMG एक्टिव राइड कंट्रोल दिया गया है, जो AMG राइड कंट्रोल सेटअप में एक्टिव रोल स्टेबलाइज़ेशन जैसे फीचर देता है. यह सस्पेंशन की रोल स्टिफ़नेस को तीन सेटिंग्स के बीच बदल सकता है.
यह सिस्टम ऑफ़-रोड ड्राइविंग के दौरान ज़्यादा एक्सल आर्टिकुलेशन की सुविधा भी देता है. इसके अलावा, यह नया वेरिएंट मैट ब्लैक फ़िनिश वाले 20-इंच AMG स्पोक अलॉय व्हील्स पर चलता है.
Mercedes ने नए ‘Offroad Pro’ वर्जन में दो खास फ़ंक्शन भी जोड़े हैं. इनमें पहला ‘AMG एक्टिव बैलेंस कंट्रोल’ है, जो ड्राइवर को सस्पेंशन की रोल स्टिफ़नेस को एडजस्ट करने की सुविधा देता है, वहीं दूसरा, ‘AMG ट्रैक्शन प्रो’ है, जो रॉक और सैंड ड्राइव मोड में उपलब्ध है.
यह हर व्हील पर ब्रेकिंग टॉर्क को कंट्रोल करता है और लॉकिंग के सात लेवल प्रदान करता है. इस नए वेरिएंट में एल्युमीनियम पैनल वाला रूफ़ लगेज रैक और हटाने योग्य रियर लैडर भी दिया गया है.
Mercedes-AMG G 63 Offroad Pro का केबिन
कार के केबिन में नैपा लेदर अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया गया है. इसके केबिन में 760W का 18-स्पीकर वाला Burmester 3D साउंड सिस्टम मिलता है, जिसमें हेडलाइनर में एक इल्यूमिनेटेड सैटेलाइट स्पीकर भी दिया गया है.
नई AMG G 63 Offroad Pro में 12.3-इंच के ड्राइवर और इंफोटेनमेंट डिस्प्ले के साथ-साथ वायरलेस Android Auto, Apple CarPlay और USB-C पोर्ट्स भी दिए गए हैं.
इन स्क्रीन पर गाड़ी की पोज़िशन, कंपास की दिशा, ऊंचाई, स्टीयरिंग एंगल, टायर का प्रेशर और तापमान जैसी ऑफ़-रोड जानकारी के साथ-साथ डिफरेंशियल लॉक का स्टेटस भी देखा जा सकता है.
इस कार में ‘ट्रांसपेरेंट हुड’ फ़ीचर भी दिया गया है. सेफ्टी के लिए इस कार में एक्टिव ब्रेक असिस्ट, लेन-कीपिंग असिस्ट और 360-डिग्री कैमरा जैसे फ़ीचर दिए गए हैं.
Mercedes-AMG G 63 Offroad Pro का इंजन
नई AMG G 63 Offroad Pro में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है. यह इंजन 577 bhp की पावर और 850 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है, जबकि तेज़ रफ़्तार पकड़ते समय माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम अतिरिक्त 20 bhp की पावर प्रदान करता है.
कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी 0 से 100 kmph की रफ़्तार 4.3 सेकंड में पकड़ सकती है, और इसकी टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 240 km प्रति घंटा तक सीमित की गई है.
उत्तराखंड सरकार जल्द पहाड़ से मैदान तक के शहरों के कायाकल्प के लिए महायोजनाओं को…
ग्रेटर नोएडा में बस हादसे पर सीएम योगी ने दुःख जताते हुए, मृतकों के परिजनों…
ई-रिक्शा की टक्कर से घायल महिला को पहले रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया था,…
स्वतंत्रता सेनानी फर्जी सर्टिफिकेट से एमबीबीएस में एडमिशन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हैं तो…
15 सितंबर को शुरू हुआ नंदा मेला संपन्न हो गया है, मां के जयकारों से…
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में आरोप पत्र पांच लोहे के बक्सों में…