मसूरी : पं. दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत मसूरी के विभिन्न महिला स्वंय सहायता समूहों ने दीपावली को लेकर हस्त शिल्प, पेंटिंग, उपहार की वस्तुओं व पहाड़ी मिठाइयों का आउट लेट शहीद स्थल झूलाघर पर लगाया जिसका उदघाटन पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि किया।
इस मौके पर रूबी महिला समूह की अध्यक्ष रूबीना अंजुम ने कहा कि उनके साथ 10 महिला स्वयं सहायता समूह जुड़े हैं जो टीम भावना के कार्य बांट कर करते हैं कोई, हाथों से स्वेटर बनाता है, कोई कढ़ाई करता है तो कोई बुनाई करता है, कोई पौधे उगाता है तो कोई कानों व उगलियों के रिंग बनाता है। वहीं सजावटी सामान सहित अनेक प्रकार के उपहार सहित मिठाई भी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ करीब सौ महिलाएं जुड़ी है जो अपने स्तर पर जिस कला में पारंगत है वह सामान बनाती हैं। अभी यहां पर तीन दिन तक महिलाओं द्वारा बनाया गया सामान बेचेंगे लेकिन साथ ही महिलाएं चाहती हैं कि उन्हें एक स्थाई स्थान उपलब्ध कराया जाय ताकि एक रोजगार का केंद्र बन सके।
वहीँ इस मौके पर पहाड़ी सामान बनाने वाली दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष विनीता चौहान ने कहा कि महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से पहाड़ी मिठाई अर्से, रोटाना, दाल के पकोड़े आदि बनाये हैं साथ ही यह सामान बना कर बेचा जा रहा है। वहीं लगातार इनकी मांग बढ़ रही है लेकिन कोरोना होने के कारण व्यवसाय प्रभावित हुआ है वहीं महिलाएं हाथ से बने स्वेटर व अन्य वस्तुए भी बना रही हैं। उन्होंने भी कहा कि जब तक इसका प्रचार प्रसार नहीं होगा व एक स्थाई सेंटर नहीं होगा तब तक परेशानी हो रही है। पालिका को एक स्थाई स्टाल दिया जाना चाहिए ताकि वहां वह अपने उत्पाद बेच सकें।
इस मौके पर पालिका सभासद दर्शन रावत, प्रताप पंवार, कुलदीप रौंछेला, जसोदा शर्मा, अरविंद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…
देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई जिलों में मौसम एक बार फिर…