मसूरी : दीपावली सीजन की तैयारियों को लेकर व्यापार मंडल मसूरी द्वारा लंढोर बाजार का निरीक्षण कर फड़ व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि बाहरी व्यापारियों को शहर में कहीं भी दुकाने नहीं लगाने दी जाएगी साथ ही स्थानीय व्यापारी भी एक ही स्थान पर अपनी दुकान लगांए जिससे कि बाजार में किसी की भी प्रकार की असुविधा ना हो।
व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने लंढौर बाजार का निरीक्षण किया। इस मौके पर अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि लंढोर बाजार का मुख्य व्यापार दीपावली के समय ही होता है और यहां पर किसी तरह भी तरह की अनियमितता ना हो इसके लिए नगर पालिका परिषद मसूरी और स्थानीय प्रशासन से वार्ता की जाएगी। साथ ही लंढौर बाजार में एक मार्गीय यातायात की व्यवस्था करने को लेकर भी वार्ता की जाएगी। उन्होंने बताया कि लंढौर बाजार मसूरी का सबसे पुराना बाजार है और अब केवल दीपावली के समय पर ही दूर-दूर से ग्राहक यहां आता है और सामान लेकर जाता है जिससे यहां के व्यापारियों की आय में बढ़ोतरी होती है, लेकिन बाहरी लोग यहां पर सामान लगा कर दुकानदारों के व्यवसाय को प्रभावित करते हैं लेकिन इस बार किसी भी बाहरी व्यक्ति को दुकान नहीं लगाने दी जायेगी।
इस मौके पर व्यापार संघ के सचिव जगजीत कुकरेजा, कोषाध्यक्ष नागेद्र उनियाल, सानू वर्मा, मनोज अग्रवाल, मिथिलेश रस्तोगी, सन्नी मित्तल, सहित व्यापारी भी मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…