ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राहुल आनंद व हर्षिता सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह और एसडीएम मुख्यालय रविंद्र ज्वांठा की टीमों ने छापा मारा
देहरादून: शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और अन्य अनियमितताओं की लगातार मिल रही शिकायतों पर जिलाधिकारी ने सख्ती दिखाई है. डीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन की कई मजिस्ट्रेट टीमों ने बुधवार देर रात शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में शराब की दुकानों पर औचक छापेमारी की. इस दौरान शराब की ओवररेटिंग, स्टॉक रजिस्टर अपडेट न होने, अनाधिकृत सेल्समैन और रेट लिस्ट चस्पा न होने समेत कई अनियमितताएं सामने आईं.
शराब की दुकानों पर देर रात टीम बनाकर छापेमारी: देहरादून की कई शराब की दुकानों में ओवररेटिंग को लेकर शिकायत जिलाधिकारी को मिल रही थी. जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राहुल आनंद व हर्षिता सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह और एसडीएम मुख्यालय रविंद्र ज्वांठा के नेतृत्व में टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में शराब की दुकानों की जांच की. टीमों के साथ संबंधित क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक भी मौजूद रहे.
सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर ने यहां मारा छापा: सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर की टीम ने माजरा, पटेलनगर और आसपास के क्षेत्रों में जांच की. आईएसबीटी स्थित शराब की दुकान पर ओवररेटिंग की शिकायत
एसडीएम मुख्यालय की टीम ने प्रेमनगर में डाली रेड: एसडीएम मुख्यालय की टीम ने प्रेमनगर क्षेत्र की दुकानों का निरीक्षण किया. यहां एक दुकान का स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं मिला. दुकान पर अनाधिकृत सेल्समैन भी पाए गए.
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की टीम ने यहां मारा छापा: जाखन और राजपुर रोड क्षेत्र में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की टीम ने कई दुकानों की जांच की. यहां स्टॉक रजिस्टर अपडेट न होने, रेट लिस्ट और आबकारी विभाग का शिकायत नंबर प्रदर्शित न होने और अनाधिकृत सेल्समैन मिलने जैसी अनियमितताएं सामने आईं.
ओवररेटिंग समेत कई अनियमितताएं मिलीं: जांच के दौरान ओवररेटिंग के मामले भी सामने आए. प्रशासन की टीमों ने स्टॉक, बिक्री अभिलेख, बैच नंबर, निर्धारित बिक्री दर, रेट लिस्ट, सेल्समैन की वैधता और शिकायत नंबर समेत विभिन्न बिंदुओं की जांच की.
डीएम ने कहा कार्रवाई होगी: जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया है कि-
शराब की दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री, अनाधिकृत व्यक्तियों से बिक्री और अभिलेखों में अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी. साथ ही अधिकारियों को नियमित औचक निरीक्षण करने और अनियमितता मिलने पर नियम अनुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
-आशीष चौहान, जिलाधिकारी, देहरादून-
आगे भी पड़ेंगे छापे: जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ओवररेटिंग और अन्य अनियमितताओं की शिकायतों पर आगे भी आकस्मिक चेकिंग अभियान जारी रहेगा.
बसंत विहार थाने में तीसरी FIR दर्ज होने के बाद तीनों मुकदमों में नामजद आरोपियों…
इंजीनियर जेनरेटर रूम में निरीक्षण करने गए थे, बिजली नहीं होने के कारण वहीं सो…
उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026 के ग्रैंड फिनाले में लाइव परफॉर्मेंस देने आ रहे हैं हरियाणवी…
देहरादून का मोहब्बेवाला क्षेत्र हादसों का प्वाइंट बनता जा रहा है. हादसों को रोकने के…
हरिद्वार की आम जनता की सहूलियत के लिए शहर में एसी वाली सिटी बसें दौड़ने…
राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण के सदस्य दयाशंकर पांडे के ऋषिकेश स्थित घर में देर रात…