– विनय उनियाल
चमोली : एन टी पी सी तपोवन द्वारा सी एस आर के अंतर्गत महिला कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन हेतु सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
कुल 16 केंद्रों से प्रचलित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 13 गांव एवं ज्योर्तिमठ नगर की महिलाएं इस कार्यक्रम से लाभान्वित होंगी।
इस प्रशिक्षण में सभी प्रतिभागियों को सिलाई प्रशिक्षण देकर उनको रोजगारोन्मुखी बनाने हेतु आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।
4 महीने चलने वाले इस प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को एक एक सिलाई मशीन भी प्रदान की जाएगी।
इस मुख्य उद्घाटन समारोह के साथ प्रत्येक ग्राम में अलग से इस सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन कर 4 माह के प्रशिक्षण का शुभारंभ किया जाएगा।
इस उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रभारी परियोजना प्रमुख राजेंद्र कुमार जोशी तथा विशिष्ट अतिथियों में अनूप सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख जोशीमठ, देवेश्वरी शाह, अध्यक्षा नगर पालिका ज्योतिर्मठ, एवं मोहन बेंजवाल, अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन सुशोभित रहे।
इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन सुगाता दासगुप्ता, अपर महाप्रबंधक सिविल शैलेंद्र पाण्डेय, निदेशक सी सी एम सी आर के गुप्ता एवं सभी ग्रामों के प्रधानों यशोदा पंत, मोहन लाल बेंजवाल, विक्रम सिंह, मिथिलेश फर्स्वाण, बीना देवी, रोशनी देवी, विनीता देवी आदि महानुभावों ने प्रतिभाग किया।
मसूरी : मसूरी प्रेस क्लब की वार्षिक आम सभा आयोजित की गयी जिसमें वर्ष भर…
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…