देहरादून : भाजपा संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 नवम्वर को केदार नाथ में होने वाले दौरे में पूजा अर्चना के दौरान 12 ज्योतिर्लिंग में भव्य आयोजन की तैयारी की है। पार्टी मुख्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्ष और प्रभारियों के साथ आयोजित बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने भावी कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा और निर्देश दिए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को अब जन कल्याणकारी योजनाओं को आम लॉगो तक पहुचाने में जुटना होगा। सरकार ने पारदर्शिता के शासन और कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश हित में बहुत कार्य किये है और इन उपलब्धियों को आम जन तक पहुचाना होगा। विपक्ष के पास ऐसा कोई भी सवाल या तर्क नहीं है जो भाजपा के खिलाफ बोल सके। सरकार के पास प्रयाप्त उपलब्धिया है जबकि विपक्ष अभी तक अपने कार्यकाल में उठे सवाल,घपले घोटालो पर जवाब नहीं दे सका है। उन्होंने कहा कि सभी मोर्चो को अब रणनीति के तहत लक्ष्य पर जुट जाना है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तराखंड सह प्रभारी रेखा वर्मा, उत्तराखंड चुनाव सह प्रभारी लॉकेट चटर्जी ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में सुरेश भट्ट, कुलदीप कुमार नरेश बंसल सहित सभी जिलाध्यक्ष जिला प्रभारी उपास्थि रहे।
देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…
देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई जिलों में मौसम एक बार फिर…