देहरादून: राजधानी के पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित मोहब्बेवाला में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. आज मंगलवार सुबह यहां एक और भीषण हादसा हो गया है. आशारोड़ी चेक पोस्ट पर एक पुलिस की गाड़ी को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर की वजह से पुलिस की बस और ट्रक दोनों पलट गए. हादसे में कुछ पुलिस कर्मियों को चोट आई हैं.
ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर: हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. जानकारी मिली है कि सड़क हादसे में 5 आईआरबी के पुलिसकर्मी, दो मोटरसाइकिल सवार और ट्रक ड्राइवर घायल हुए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है. साथ ही पुलिस द्वारा घटना के संबंध में जानकारी की जा रही है.
हादसे में 5 पुलिसकर्मियों समेत 8 लोग घायल: आज दिनांक 06-10-2026 को सुबह करीब 09:00 बजे सहारनपुर की तरफ से आ रहे सीमेंट से लदे ट्रक सं UK07 CD 8492 ( 12 टायर) ने अनियंत्रित होकर IRB फर्स्ट बटालियन की बस को टक्कर मार दी. ट्रक की जोरदार टक्कर लगने से पुलिस की बस सड़क पर पलट गयी. बस में कुल 8 जवान बैठे हुए थे. घायल जवानों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया. ट्रक द्वारा एक मोटरसाइकिल को भी टक्कर मारी गई. बाकी घायलों को भी अस्पताल भेजा गया है.
घायल सिपाहियों के नाम
- हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश, आईआरबी फर्स्ट, बैलपड़ाव, रामनगर
- चालक हेड कांस्टेबल हेमपाल सिंह, आईआरबी फर्स्ट, बैलपड़ाव, रामनगर
- कांस्टेबल अदीप कुमार, आईआरबी फर्स्ट, बैलपड़ाव, रामनगर
- कांस्टेबल प्रदीप राठौर, IRB फर्स्ट, बैलपड़ाव, रामनगर
- कॉन्स्टेबल सुनील कुमार, आईआरबी फर्स्ट, बैलपड़ाव, रामनगर
दिनेश आर्य के नामांकन दाखिल करने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद…
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रोसेस में कथित गड़बड़ियों और चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार…
दृश्यम 3 अपने मंडे टेस्ट में कमाई में बहुत नीचे तक जा गिरी है, लेकिन…
उत्तराखंड मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, 10…
मोबाइल की व्हाट्सऐप चैट और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने आगे की कड़ियां…
तीनों अभ्यर्थियों ने आवेदन के साथ जो यूटेट के प्रमाणपत्र संलग्न कराए वो फर्जी निकले,…