हरिद्वार पुलिस ने इनामी बदमाश आदित्य वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी तलाश में पुलिस शहरों की खाक छान रही थी.
हरिद्वार: सिडकुल थाना क्षेत्र में तमंचे के बल पर मोटरसाइकिल और मोबाइल लूटने के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम आदित्य वशिष्ठ निवासी औरंगाबाद, सिडकुल है. पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. इस मामले में सिडकुल थाना पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. चारों आरोपियों ने हरिद्वार में लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले राजधानी देहरादून के रायपुर में एक महिला के अपहरण का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके थे.
देहरादून में किया था महिला के अपहरण का प्रयास: चारों आरोपियों ने हरिद्वार में लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले बीती 23 सितंबर को सुबह देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में सुषमा वर्मा नाम की एक महिला का दिनदहाड़े अपहरण का प्रयास का प्रयास किया था. लेकिन सफल नहीं हो पाए. देहरादून में पुलिस का दबाव पड़ा तो चारों, पुलिस के डर से भागकर हरिद्वार आ गए थे.
पहले पी शराब और पैसों की कमी के चलते लूट को दिया अंजाम: चारों आरोपियों ने 24 सितंबर को दिन के समय पहले शराब पी और उसके बाद उनके पास पैसे खत्म हो गए. पैसों की कमी के चलते उन्होंने हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित रौ नदी के पास से गुजर रहे एक बाइक सवार पंकज के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया. तमंचे के बल पर मोटरसाइकिल तथा मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे. शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी.
जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों दीपक, आकाश उर्फ पहाड़ी और सुशांत झड़ियाल उर्फ लक्की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं, आदित्य वशिष्ठ फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस के मुताबिक, आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था. तलाश के दौरान पुलिस ने उसे औरंगाबाद से डालूवाला मजबता की ओर जाने वाले रास्ते पर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया.
युवती ने खोला था राज: राजधानी देहरादून में महिला के अपहरण के मामले में रायपुर थाना पुलिस ने 19 वर्षीय एक युवती को गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ में आरोपी युवती ने पुलिस को बताया घटना शमिल वो दीपक को पिछले करीब दो साल से जानती थी. दोनों अपना कारोबार शुरू करना चाहते थे. इसी दौरान उनकी मुलाकात महिला सुषमा वर्मा से हुई. डेयरी खोलने को लेकर महिला और युवती के बीच कारोबार में हुए घाटे को लेकर विवाद हो गया था.
महिला को सबक सिखाने के लिए उसने अपहरण की योजना बनाई थी. इस योजना में दीपक और उसके साथियों ने युवती का साथ दिया. हालांकि देहरादून में दीपक की गिरफ्तारी तो नहीं हो सकी, लेकिन हरिद्वार की सिडकुल थाना पुलिस ने लूट के एक मामले में दीपक और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है.
लूट की वारदात के खुलासे के लिए अलग अलग टीमें बनाई गई थी. फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में शामिल तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है. मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
-दीपक सिंह, एसपी सिटी, हरिद्वार-
गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता
आदित्य वशिष्ठ उर्फ पंडित निवासी ग्राम औरंगाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष
पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के नाम
दीपक पुत्र दलीप कुमार निवासी ग्राम खागा थाना खागा जिला फतेहपुर सीकरी यूपी हाल निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, रानीपुर, जनपद हरिद्वार
आकाश उर्फ पहाड़ी ग्राम नगर, थाना पौडी जनपद पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी विष्णुलोक कॉलोनी थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार
सुशांत झड़ियाल उर्फ लक्की निवासी शिवरतन सिटी नवोदय नगर, थाना सिडकुल, हरिद्वार
देहरादून का बासमती चावल अपनी गुणवत्ता, महक और स्वाद के कारण दुनियाभर में रखता है…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में यौन अपराधों से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय करने…
पत्नी को मौत के घाट उतारने निकले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने…
प्रसिद्ध लेखक और वन्यजीव विशेषज्ञ रजा काजमी ने कहा कि उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में…
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…