देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर घंटाघर, देहरादून में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अनेक रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने में अहम भूमिका निभाई। भारत की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर भाजयुमो द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी का फ्लैग ऑफ किया। सामाजिक एकता के उद्देश्य से इस दौड़ का आयोजन घन्टाघर से मसूरी डाइवर्जन तक किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी रन फॉर यूनिटी में दौड़ लगाई।
इस अवसर पर विधायक खजनदास, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…