देहरादून : चकराता- त्यूणी मार्ग पर राजस्व क्षेत्र ग्राम बायला के पास एक बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। उक्त सूचना पर थाना चकराता से पुलिस बल और SDRF की टीमें मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। उक्त बुलेरो वाहन में कुल 15 सवारियां सवार थी, जिनमें से 13 सवारियों की मौके पर मृत्यु हो गयी तथा दो घायलो को रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू कर उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस संबंध में SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना चकराता से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि त्यूणी से विकासनगर आते समय एक यूटिलिटी वाहन बायला गांव के करीब अनियंत्रित हो कर खाई में गिर गया है। उक्त वाहन में 15 लोग सवार थे।
सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पोस्ट चकराता से SDRF रेस्क्यू टीम HC योगेंद्र भंडारी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई तथा पोस्ट बड़कोट टीम को भी अलर्ट दशा में रखा गया।
घटनास्थल पर 13 लोगों की मृत्यु हो चुकी थी, तथा 02 लोग घायल थे। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा 13 मृतकों के शवों को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…