उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हरिद्वार में कैबिनेट की बैठक पहली बार होने जा रही है
हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है. कुंभ नगरी में होने वाली इस बैठक को आगामी कुंभ मेले की तैयारियों और प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. हरिद्वार में धामी कैबिनेट की ये पहली बैठक होने जा रही है.
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक आज: बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट के सभी मंत्री हरिद्वार पहुंच चुके हैं. कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों ने हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर मां गंगा की पूजा अर्चना
बैठक से पहले कैबिनेट सदस्यों ने की गंगा पूजा: हरिद्वार में कैबिनेट बैठक का आयोजन ऐसे समय में हो रहा है, जब वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ाई जा रही हैं. कुंभ मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े कई काम किए जा रहे हैं. ऐसे में कैबिनेट बैठक में कुंभ की तैयारियों को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद है. इसके साथ ही प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों और विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर भी मंत्रिमंडल की नजर रहेगी.
हरिद्वार में अगले साल है कुंभ मेला: हरिद्वार में कैबिनेट बैठक होने को आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. विधानसभा चुनाव से पहले सरकार की नीतियों और फैसलों को लेकर भी इस बैठक पर नजरें टिकी हैं. हालांकि, बैठक में किन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है और प्रदेश के लिए क्या अहम निर्णय लिए जाते हैं, इसका खुलासा कैबिनेट की बैठक के बाद ही होगा. फिलहाल, गंगा पूजन के बाद सभी की निगाहें मेला नियंत्रण भवन में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक पर टिकी हैं.
वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कप्तान आयुष देसवाल ने 78 रन बनाए, आकाश ने 4 विकेट…
आगामी चुनाव के लिए भाजपा के दिग्गज चुनावी सिपहसालारों की तैनाती करने जा रही है.…
राज्य सरकार को उम्मीद है कि केंद्र से इस प्रस्ताव को अक्टूबर के अंत तक…
नई दिल्ली: कांग्रेस द्वारा सुप्रीम कोर्ट तक विरोध मार्च के आह्वान के मद्देनजर सुरक्षा चिंताओं…
नकुल धुल ने पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए हुए जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने स्टार ससुर अमिताभ बच्चन को खास अंदाज में…