उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस साइबर ठगी रोकने पर लगातार काम कर रही है. जिससे लोगों को राहत मिल सके.
देहरादून: साइबर ठगी का शिकार होने वाले लोगों को अब राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस हेल्पलाइन पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित व्यवस्था का ट्रायल कर रही है. इसके जरिए एक साथ अधिक कॉल अटेंड करने,पीड़ितों से शुरुआती जानकारी जुटाने और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया को तेज करने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल यह सुविधा हिंदी और अंग्रेजी में परीक्षण के तौर पर शुरू की गई है.भविष्य में गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी जैसी स्थानीय भाषाओं को भी इसमें शामिल करने पर विचार किया जा रहा है.
AI एजेंट से कम होगा कॉल का दबाव: साइबर ठगी के मामलों में समय पर शिकायत दर्ज कराना बेहद महत्वपूर्ण होता है. ठगी की रकम को आगे दूसरे खातों में ट्रांसफर होने से रोकने के लिए पुलिस और संबंधित बैंक को जल्द कार्रवाई करनी पड़ती है. हालांकि, एक ही समय में बड़ी संख्या में कॉल आने और सीमित मैनपावर के कारण कई बार पीड़ितों को इंतजार करना पड़ता है.
उत्तराखंड सरकार सेवामुक्त अग्निवीरों के पुनर्वास और रोजगार के लिए कई कदम उठा रही है.…
WII भालुओं की सभी प्रजातियों पर स्टडी करेगा. इससे उत्तराखंड में भालुओं के व्यवहार को…
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से जरूरी नहीं होने पर कनॉट प्लेस और नई दिल्ली के…
गोपालगंज में लापता 12 वर्षीय छात्रा का शव मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों ने कथित…
राजाजी नेशनल पार्क और फूलों की घाटी के ईको-सेंसिटिव जोन का दायरा तय करने की…
उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी मामला फिर सुर्खियों में बना है. वहीं दिल्ली में अंकिता…