मसूरी : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरसाली के नेतृत्व में मसूरी के विधायक व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर पहुंचे व भाजपा के भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की व कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विधायक से पांच साल का हिसाब मांगने आये हैं।
बालाहिसार स्थित मसूरी विधायक व प्रदेश के मंत्री गणेश जोशी के आवास पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे व नारेबाजी कर भाजपा के भ्रष्टाचार का हिसाब मांगा। उन्होंने कहा यहां पर मंत्री नहीं है जबकि उन्हें यहां पर मौजूद होना चाहिए था व अपनी विधानसभा की विधायक निधि का हिसाब देना चाहिए था। लेकिन वह यहां नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायकों ने अपनी निधि का पचास प्रतिशत भी खर्च नहीं किया खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी की 70 प्रतिशत विधायक निधि खर्च नहीं की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा विधायकों से हिसाब मांगने आये हैं। उन्होंने कहा कि विकास का दावा करने वाली भाजपा की सरकार भ्रष्टचार में लिप्त है। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी मंत्री गणेश जोशी को चेतावनी देने आयी है कि वह पूरे कार्यकाल का हिसाब दे। आप पार्टी भाजपा व कांग्रेस की तानाशाही व भ्रष्टचार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन करती रहेगी व आगामी 2022 चुनाव में प्रदेश से भाजपा व कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखायेगी।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…