मसूरी – शिक्षक के साथ अभद्रता करने पर भाजपा ने किया आम आदमी पार्टी का पुतला दहन।

मसूरी : आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा एक वरिष्ठ शिक्षक को भाजपा का कार्यकर्ता बता कर उनके साथ अभद्रता करने के विरोध में भाजपा मसूरी मंडल ने आम आदमी पार्टी का पुतला दहन किया व पार्टी के खिलाफ जोेरदार नारेबाजी की। वहीं ऐसे असाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।
शहीद भगत सिंह चौक पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एकत्र हुए और एक वरिष्ठ शिक्षक आ अपमान करने पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई व पुतला दहन किया गया।
https://youtu.be/MY-4G41t3MI
इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि हर किसी को लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है, इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विधायक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे तभी उसी भवन के एक हिस्से में रहने वाले निर्मला इंटर कॉलेज के पूर्व उप प्रधानाचार्य सतीश शर्मा शोर सुनकर बाहर आये व आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को शोर न करने का अनुरोध किया व कहा कि उनकी पत्नी की तबियत खराब है। उनके इतना कहने पर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अभद्रता व धक्का मुक्की की व उन्हें भाजपा का एजेंट व विधायक का चमचा आदि कहा। जब कि उनका भाजपा से दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं है वह सम्मानित शिक्षक है उनके साथ जो व्यवहार किया गया उसकी जितनी निंदा की जाय कम है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाय।
इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, सभासद अरविंद सेमवाल, मनोज रेंगवाल, धर्मपाल पंवार, अमित भटट, सपना शर्मा, किरन, राजेश्वरी नेगी, प्रोमिला नेगी, अभिलाष, कुणाल, रमेश खंडूरी, राकेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

9 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

11 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

11 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

11 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago