एयरटेल ने बिना डेटा वाले तीन सस्ते कॉलिंग प्लान लॉन्च किए, जिससे फीचर फोन और सेकेंडरी सिम यूजर्स के पैसे बचेंगे.
नई दिल्ली: भारतीय टेलीकॉम बाजार में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए तीन नए बेहद किफायती प्रीपिड प्लान लॉन्च किए हैं. इन प्लान्स की सबसे खास बात यह है कि इनमें केवल कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलेगी, यानी इनके साथ कोई मोबाइल डेटा नहीं दिया जाएगा.
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के नए नियमों को लागू करने वाली एयरटेल देश की पहली कंपनी बन गई है. कंपनी ने इन प्लान्स की कीमत ₹185, ₹203 और ₹206 तय की है.
ट्राई के कड़े नियम के बाद उठाया कदम
बता दें कि सितंबर 2026 में ट्राई ने ‘टेलीकॉम कंज्यूमर्स प्रोटेक्शन रेगुलेशंस, 2026’ के तहत एक नया आदेश जारी किया था. इस आदेश में सभी टेलीकॉम कंपनियों से कहा गया था कि वे 30 दिन या उससे कम वैधता वाले ऐसे स्पेशल प्लान लाएं, जो सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए हों. चूंकि इनमें डेटा नहीं होगा, इसलिए इनकी कीमत भी सामान्य प्लान्स से काफी कम होनी चाहिए. एयरटेल ने इस नियम का पालन करते हुए सबसे पहले बाजी मारी है.
एयरटेल के तीनों नए प्लान्स की पूरी जानकारी
कंपनी ने अलग-अलग दिनों की वैधता के हिसाब से तीन विकल्प पेश किए हैं. इन तीनों ही प्लान्स में ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स के साथ कुल 300 एसएमएस मिलेंगे. साथ ही, ग्राहक हर 30 दिन में मुफ्त में अपनी हेलो ट्यून्स भी बदल सकेंगे.
किन ग्राहकों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि एयरटेल के इस कदम से मुख्य रूप से तीन तरह के उपभोक्ताओं को सीधा फायदा पहुंचेगा
यह तीनों ही रिचार्ज प्लान एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट और ‘Airtel Thanks’ ऐप पर लाइव कर दिए गए हैं, जहां से ग्राहक तुरंत रिचार्ज कर सकते हैं.
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…