गणेश गोदियाल ने कहा दशहरे के दिन कई तरह के रावण, कई गुण्डेश्वर आगे बढ़ेंगे और रावण का पुतला फूकेंगे, साथ ही ठहाके लगाएंगे.
देहरादून: मंगलवार को रावण के पुतला दहन के साथ दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया गया. लेकिन इस दौरान नेताओं की बयानबाजी ने भी कम पटाखे नहीं फोड़े. पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के रावण के पुतले के बढ़ते आकार पर कसे गए तंज पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी चुटकी ली है.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के भ्रष्टाचार वाले बयान को लेकर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने केवल भ्रष्टाचार रूपी रावण की हाइट बढ़ने की बात की है. आज दशहरे के दिन रावण के पुतले को फूंकने के लिए कई तरह के रावण, कई गुण्डेश्वर आगे बढ़ेंगे और पुतला फूकेंगे, साथ ही ठहाके लगाएंगे.
त्रिवेंद्र रावत के कटाक्ष पर गणेश गोदियाल का बयान: दरअसल त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भ्रष्टाचार को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि देहरादून में दशहरे के दिन जो रावण बनाया गया है, उसमें 6 टन लोहा लगा है. पिछली बार से ज्यादा लग रहा है और उसकी हाइट 180 फुट से अधिक हो गई है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. उन्होंने विजयदशमी के मौके पर रावण के पुतले की बढ़ती ऊंचाई की तुलना समाज में बढ़ते जा रहे भ्रष्टाचार से की.
गोदियाल बोले दशहरे पर रावण दहन करेंगे कई तरह के रावण: त्रिवेंद्र सिंह रावत की तरफ से भ्रष्टाचार को लेकर किए गए तंज पर गणेश गोदियाल का कहना है कि आज दशहरे के दिन रावण के पुतले को फूंकने के लिए कई तरह के रावण, कई गुण्डेश्वर आगे बढ़ेंगे, और पुतला फूकेंगे, साथ ही ठहाके लगाएंगे. गोदियाल ने कहा कि त्रिवेंद्र रावत का यह कहना है कि रावण की हाइट हर साल बढ़ती जा रही है, इस बात को वह इस रूप पर लेते हैं कि रावण के पुतले को फूंकने के लिए कई तरह के रावण आगे बढ़ेंगे और पुतला दहन करेंगे.
त्रिवेंद्र ने रावण के पुतले के बढ़ते आकार की भ्रष्टाचार से तुलना की थी: कई तरह के आर्थिक गुण्डेश्वर, राजनीतिक गुण्डेश्वर आगे बढ़कर रावण के पुतले को तीर मारेंगे. वो महसूस करेंगे कि हमने रावण का पुतला फूंक दिया है. दरअसल गणेश गोदियाल ने त्रिवेंद्र रावत के उस भ्रष्टाचार वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी जिसमें त्रिवेंद्र रावत ने कहा है कि भ्रष्टाचार बढ़ा, तो रावण के पुतलों की हाइट भी बढ़ गई. उन्होंने इस बात को बढ़ते भ्रष्टाचार से जोड़ा है.
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…