हरिद्वार में दो बच्चियां लावरिस हालत में मिलने के बाद पुलिस मामलों की बारीकी से पड़ताल में जुट गई है.
हरिद्वार: धर्मनगरी में दो मासूम बच्चियों को लावारिस छोड़ने के मामले सामने आए हैं. रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में भगत सिंह चौक के पास कूड़े के ढेर में करीब सात दिन की नवजात बच्ची मिली, जबकि नगर कोतवाली क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस के पास करीब एक साल की बच्ची लावारिस हालत में मिली. दोनों बच्चियों को पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने संरक्षण में लेकर अस्पताल पहुंचाया. उनकी देखभाल और सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है. पुलिस दोनों मामलों की बारीकी से जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
गौर हो कि हरिद्वार में मानवीय संवेदनाओं को तार तार करने का मामला सामने आया है. यहां कूड़े के ढेर में नवजात बच्ची को मरने के लिए छोड़ दिया गया. लेकिन उसकी किलकारियां स्थानीय लोगों ने सुन ली और संरक्षण दिया. वहीं सड़क किनारे पड़े मासूम बच्चे को देखकर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई. भगत सिंह चौक के पास कूड़े के ढेर से बच्ची के रोने की आवाज सुनकर राहगीर रुक गए. पास जाकर देखा तो वहां करीब सात दिन की नवजात बच्ची पड़ी थी. बच्ची को इस हालत में देखकर लोगों ने नाराजगी जताई.
नवजात बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं. जिस स्थान से बच्ची मिली है, वहां आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं. नगर कोतवाली के पास लावारिस अवस्था में मिली एक साल की बच्ची को चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम की निगरानी में रखा गया है. दोनों ही मामलों की बारीकी से जांच की जा रही है.
-दीपक सिंह, एसपी सिटी-
इस दौरान समाजसेवी वंदना गुप्ता ने बच्ची को गोद में उठाया और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने 108 एंबुलेंस की मदद से बच्ची को महिला अस्पताल पहुंचाया. वहां उसे डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है.वहीं, नगर कोतवाली क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस के पास करीब एक साल की दूसरी बच्ची लावारिस हालत में मिली. चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने बच्ची को संरक्षण में लेकर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल पहुंचाया. पुलिस बच्ची के परिजनों के बारे में जानकारी जुटा रही है.
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…