Gemini Notebook अब छात्रों को मुफ्त Textbooks दे रहा है जिससे हर जवाब किताब से आता है और citation भी मिलता है.
हैदराबाद: गूगल ने Gemini Notebook को और भी उपयोगी बना दिया है. अब छात्र सैकड़ों टेक्स्टबुक्स को मुफ्त में अपने नोटबुक में जोड़ सकते हैं. इस नई सुविधा की शुरुआत एक्सपर्ट इंटेलिजेंस के बाद से शुरू हुई है. इससे पहले तक लोग Google Play Books से खरीदी हुई किताबों को ही NotebookLM यानी जेमिनी नोटबुक में जोड़ सकते थे. अब कोर्स की किताबों को भी सीधा जेमिनी नोटबुक से ही जोड़ा जा सकता है. इससे स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई न सिर्फ आसान बल्कि पहले की तुलना में ज्यादा मजेदार भी हो जाएगी.
ये टेक्स्टबुक्स अमेरिका और भारत के पब्लिशर्स की हैं. इनमें OpenStax, Open Textbook Library और S Chand Publishing शामिल हैं. Gemini Notebook में इन पब्लिशर्स की सभी किताबों का इस्तेमाल एक भी रुपया खर्च किए बिना किया जा सकता है. छात्रों को अलग से कुछ भी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
स्टडी मटेरियल बनाना आसान
किताब को जोड़ने के बाद जेमिनी नोटबुक हर जवाब उसी टेक्स्टबुक से निकालता है, जिसे आपने जोड़ा है. इतना ही नहीं, नोटबुक जवाब के साथ इनलाइन सिटेशन्स (inline citations) और असली सोर्स का लिंक भी प्रोवाइड करता है. इससे छात्र आसानी से चेक कर सकते हैं कि जानकारी सही जगह से आई है या नहीं. फॉर्मूला या कोई फैक्ट देखना हो तो उसके लिए सीधे किताब के पेज पर भी जा सकते हैं.
जेमिनी नोटबुक से सिर्फ सवाल पूछना ही नहीं, बल्कि छात्र टेक्स्टबुक के चैप्टर को अपनी जरूरत के हिसाब से स्टडी गाइड्स, प्रैक्टिस क्वेरीज़ और फ्लैशकार्ड्स में बदल सकते हैं. परीक्षा की तैयारी के लिए ये सुविधा काफी काम आ सकती है. गणित, विज्ञान और इतिहास चाहे कोई भी विषय हो, किताब को एक्टिव स्टडी टूल बनाया जा सकता है.
जेमिनी नोटबुक में किताबों का इस्तेमाल कैसे करें?
गूगल ने अपने जेमिनी नोटबुक में इस नए और खास अपडेट को लेकर छात्रों के लिए पढ़ाई का एक नया और आकर्षक जरिया खोल दिया है. इससे कई छात्रों के लिए पढ़ाई अब पहले की तरह बोरिंग नहीं लगेगी. इसके अलावा यह अपडेट छात्रों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इससे किताबें खरीदने का खर्च बचता है और पढ़ाई का तरीका भी आसान हो जाता है.
रुद्रप्रयाग में चार करोड़ रुपये की लागत से गढ़ दर्शन रिजॉर्ट तैयार किया गया है.…
देहरादून में वाहनों के चालान भुगतान के लिए लोगों को ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के चक्कर…
ओम पर्वत पर एक साथ दो ओम की आकृति दिखाई देने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों…
Uttarakhand Assembly Election 2027 अगले साल के चुनाव में खानपुर विधानसभा सीट उत्तराखंड में नया…
शेड्यूल के मुताबिक हरियाणा, महाराष्ट्र और नागालैंड के लिए फाइनल ड्राफ्ट रोल 30 नवंबर को…
बेंच ने कहा कि रिकॉर्ड में रखे गए मटीरियल की जांच से पता चलता कि…