सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में मंत्री रेखा आर्या के स्वागत और विरोध की जंग में सियासी पारा गरमाया.
अल्मोड़ा: सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के सम्मान में रामलीला मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया. इसमें विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों और मंडलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. इस दौरान समर्थकों ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया. वहीं, दूसरी ओर उनके पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया.
जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री
इस दौरान उन्होंने अपनी आपबीती साझा करते हुए कहा कि साल 2022 से उन्हें परेशान किया जा रहा था. जब परिस्थितियां हद से आगे बढ़ गईं तो उन्होंने इसका विरोध किया. उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से क्षेत्र की जनता भली-भांति परिचित है. आगामी विधानसभा चुनाव 2027 का जिक्र करते हुए उन्होंने जनता से अपनी बेटी रेखा आर्या को फिर से आशीर्वाद देने की अपील की. जनसभा में सोमेश्वर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, नारे लगा दिखाए काले झंडे: उधर, मंत्री रेखा आर्या के कार्यक्रम की सूचना पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर के कार्यकर्ता भी विरोध प्रदर्शन के लिए पहुंच गए. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री को काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारेबाजी की. कार्यकर्ताओं ने मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू की ओर से लगाए गए 210 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के आरोपों को लेकर विरोध दर्ज कराया. मौके पर मौजूद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई. जनसभा और विरोध प्रदर्शन के चलते क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमाया रहा.
Puchhadi Village Demolition Phase 2: रामनगर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है.…
केंद्र सरकार जनगणना का काम 25 जनवरी से शुरू करेगा, जो 28 फरवरी तक चलेगा.…
Visit to beautiful Pauri पौड़ी से चौखंबा, नंदादेवी, त्रिशूल, बंदरपूंछ, नीलकंठ, केदारनाथ, स्वर्गरोहिणी, सतोपंथ, घोरी…
राहुल गांधी ने कहा कि गृह मंत्री लोगों को दिल्ली में आने से रोकने की…
इसरो के नए सैटेलाइट NVS-03 के लॉन्च से भारत का अपना नेविगेशन सिस्टम NavIC अब…
बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग,दमकलकर्मियों ने…