मसूरी : सेवा निवृत्त शिक्षक के साथ आम आदमी पार्टी द्वारा की गई अभद्रता के खिलाफ पहाड़ों की रानी मसूरी में विभिन्न संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर आम आदमी पार्टी का पुतला दहन किया व नारेबाजी कर चेतावनी दी कि यदि पार्टी माफी नहीं मांगती तो आंदोलन तेज किया जायेगा व पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी को जड़ से समाप्त करने के लिए एक जुट होकर आंदोलन किया जायेगा। इस घटना से क्षुब्ध होकर आम आदमी पार्टी महिला अध्यक्ष भावना गोस्वामी ने पार्टी से स्तीफा दे दिया व इस घटना की निंदा की।
एमपीजी कालेज छात्र संघ अध्यक्ष प्रिंस पवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में निर्मला इंटर कालेज के पुरातन छात्रों ने उनके शिक्षक रहे सतीश शर्मा के साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अभद्रता के विरोध में आप पार्टी का पुतला दहन किया व पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरसाली व दीपेंद्र भंडारी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस पवार ने कहा कि उनके शिक्षक व आदर्श सतीश शर्मा के साथ अभद्र व्यवहार करने पर आप पार्टी के खिलाफ युवाओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें इस बात का समय रहते पता चल जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी बीमार है व उनकी पत्नी भी लंबे समय से बीमार हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी जीवन में उंची आवाज में बात तक नहीं की न ही किसी राजनैतिक दल सें संबंध रखते हैं। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आप पार्टी शिक्षक से माफी मांगे। अगर नहीं मांगी तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा व उनपर मुकदमा किया जायेगा। शायद उन्हें पता नहीं है कि जितने कार्यकर्ता उनके पूरे प्रदेश में नहीं होंगे उससे अधिक उनके शिष्य है। उन्होंने कहा कि जो आम आदमी पार्टी यहां पर अपनी जड़े जमाने का प्रयास कर रही है उसे जड़ से उखांड कर फेंक देंगे। इस मौके पर आकाश, पायल, धीरज, वीरेंद्र, शिवम पंवार, शुभम कुमार, दिवाकर, सनात, हर्ष, नीरज, शुभम कांगरा, रजित रावत, विशाल, संदीप, राजीव, संजीव, अमन पंवार, सचिन, सागर सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
वही दूसरी ओर श्री विश्वकर्मा मंदिर समिति ने भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षक व विश्वकर्मा मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश शर्मा के साथ अभद्रता करने की कड़े शब्दों में निंदा की है। समिति के सचिव सुभाष चंद्र ने कहा कि इस घटना से पूरा विश्वकर्मा समाज आहत है। उन्होंने भी मांग की है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सार्वजनिक माफी मांगे अन्यथा उनके खिलाफ विश्वकर्मा समाज आंदोलन करेगा। इस मौके पर बॉबी शर्मा, विनोद कुमार धीमान, संजय धीमान, अभिषेक धीमान, पारस धीमान, नरेश धीमान सहित विश्वकर्मा समाज के लोगों ने भी आप पार्टी के इस कृत्य की निंदा की व कहा कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
इसी कड़ी में अधिवक्ता पंकज क्षेत्री के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह चौक पर वरिष्ठ नागरिक शिक्षक के साथ अभद्रता करने पर आप पार्टी का पुतला दहन किया गया व पार्टी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। अधिवक्ता पंकज क्षेत्री और आप की पूर्व नगर अध्यक्षा भावना गोस्वामी ने सतीश शर्मा से उनके घर पर जाकर उनका हाल-चाल पूछा। शर्मा ने बताया कि उनका किसी दल या राजनीति से कोई वास्ता नहीं है, आप के विरोध-प्रदर्शन में तेज लाउडस्पीकर से हार्ट पेशेंट बीमार बीमार को परेशानी हो रही थी, इसलिए आवाज़ धीमी करने को कहा लेकिन वे गुंडागर्दी पर उतारू हो गए और वरिष्ठ शिक्षक को भाजपा का एजेंट बताकर धक्का-मुक्की करने लगे। क्षेत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की इस गुंडागर्दी से मसूरी ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड की जनता आक्रोशित है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दोषियों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई के आदेश देने चाहिए। शिक्षक के अपमान से क्षुब्ध मसूरी के स्थानीय व्यापारियों, नागरिकों ने पंकज क्षेत्री, भावना गोस्वामी, तनमीत खालसा, विनोद कुमार, सुभाष, बॉबी व अन्य लोगों के नेतृत्व में अरविंद केजरीवाल का पुतला दहन कर अपना रोष प्रकट किया।
देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…
देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…
देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…