Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए. पटना पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड में यह कार्रवाई की. रिपोर्ट निशांत
पटना: बिहार के पटना से सटे मनेर इलाके में शुक्रवार की सुबह पुलिस और कुख्यात अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई. शेरपुर गंगा घाट के पास हुई इस जबरदस्त क्रॉस फायरिंग में पटना पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम ने तीन कुख्यात अपराधियों को मौके पर ही ढेर कर दिया. मनेर थाना पुलिस कार्रवाई के तहत मारे गए इन अपराधियों की पहचान राजा शर्मा, बबलू कुमार और जेपी यादव के रूप में की गई है.
पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग
इस एनकाउंटर की पुष्टि पटना एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा ने की. उन्होंने बताया कि, पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी कि, मनेर थानाक्षेत्र के शेरपुर गांव में कुछ अपराधी इकट्ठा हुए हैं. यह सभी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. इस इनपुट के बाद एसटीएफ की टीम और मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस टीम को देखते ही अपराधियों ने खुद को घिरा पाकर फायरिंग शुरू कर दी.
“अपराधियों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की. लगभग 20 मिनट तक दोनों ओर से यह मुठभेड़ चली. इस भीषण मुठभेड़ में तीन अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.” -कार्तिकेय कुमार शर्मा, एसएसपी, पटना
43 राउंड चली गोलियां
एसएसपी के अनुसार सुबह करीब 4.30 बजे यह पूरी घटना हुई, जिसमें दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई है. एसएसपी के अनवसार, पुलिस की तरफ से आत्मरक्षा में 18 राउंड फायरिंग की गई. जबकि अपराधियों की तरफ से 24-25 राउंड फायरिंग की गई थी. मुठभेड़ के बाद मौके से एक देशी पिस्तौल और दो देसी कट्टा पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया है.
मनेर एसएचओ को भी लगी गोली
इस क्रॉस फायरिंग के दौरान मनेर थाना के एसएचओ रजनीश कुमार भी बदमाशों की गोली लगने से जख्मी हुए हैं. रजनीश कुमार के बाजू में एक गोली लगकर निकल गई है, जिससे वह घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया है. मौके पर दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा के साथ पटना एफएसएल की टीम भी जांच के लिए पहुंच चुकी है.
मृतक अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास
मारे गए अपराधियों के बारे में जानकारी देते हुए पटना एसएसपी ने उनके पुराने रिकॉर्ड का भी खुलासा किया है. एसएसपी के अनुसार, इन तीनों अपराधियों का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है. यह तीनों मनेर थाना क्षेत्र में हुए पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू की हत्या के मामले में लगातार फरार चल रहे थे. यह तीनों पेशेवर शूटर के रूप में काम करते थे और पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी.
किस मामले में कार्रवाई हुई?
यह पूरा मामला 19 अक्टूबर की रात मनेर के ब्यापुर में हुई पैक्स अध्यक्ष की हत्या से जुड़ा है. दानापुर एसडीपीओ-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि, अपराधियों ने पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश को लेकर पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू और प्रखंड प्रमुख के पति पिंटू कुमार पर अंधाधुंध फायरिंग की थी. उस हमले में संजीत कुमार की मौत हो गई थी, जबकि पिंटू कुमार की जांघ में गोली लगी थी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था.
लंबे समय से छापेमारी कर रही थी पुलिस
पैक्स अध्यक्ष की हत्या के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान आरोपियों की जानकारी मिली. गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच जमकर फायरिंग हुई. इस घटना के बाद बिहार में एनकाउंटर की चर्चा तेज हो गयी है.
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…
फ्रांस में सितंबर में शुरू हुए छात्र प्रदर्शनों के बाद से विरोध- प्रदर्शनों का दौर…