जितेन्द्र गौड़
देहरादून : प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव ने यह मांग की है कि पूर्व में जो एनआईओएस डीएलएड वालों को नियमित नियुक्ति की भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने का शासनादेश जारी किया था उसे पुनः जारी किया जाए।
पूर्व में जारी किया गया शासनादेश पुनः लागू नहीं हुआ तो आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पास व एनआईओएस डीएलएड कर चुके प्रशिक्षु बेरोजगार प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे हैं।
यह अपनी मांगों को लेकर लगातार सात दिनों से धरना स्थल पर धरना दे रहे हैं। मंगलवार को यह सभी बेरोजगार गांधी पार्क पर एकत्रित हुए और वहां पर सरकार विरोधी नारे लगाकर अपनी मांग मनवाने का प्रदर्शन करने लगे। इनका कहना है कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती में एनआईओएस डीएलएड वालों को भी भर्ती में शामिल करने का शासनादेश शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के द्वारा निकाला गया था जिसे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने निरस्त कर दिया। शासनादेश के निरस्त होने पर इन में भारी आक्रोश है। देहरादून के गांधी पार्क से रैली निकालते हुए सचिवालय के मुख्य गेट पर जाकर धरना देकर प्रदर्शन किया वह नारेबाजी करने लगे। तत्पश्चात सिटी मजिस्ट्रेट के द्वारा संगठन के पदाधिकारियों की वार्ता सचिव दीपक जोशी से करवाई गई । सचिव ने संगठन के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि पूर्व के शासनादेशों का अध्ययन कर एनआईओएस डीएलएड वालों के लिए कोई बेहतर रास्ता निकाला जाएगा। संगठन के नेताओं का कहना है कि एनआईओएस डीएलएड एनसीटीई से मान्यता प्राप्त है अन्य राज्यों में भी इस डीएलएड को माननीय माना गया है।इन्होंने यूटीईटी सीटीईटी उत्तीर्ण किया है। यह शिक्षक बनने की समस्त हड़ताल पूर्ण करते हैं।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव वह पवन कुमार महासचिव ने कहा है कि धरना स्थल पर लगातार आंदोलनकारियों की तबीयत बिगड़ती जा रही है। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हुई तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मांग पूरी न होने पर व शिक्षा मंत्री जी का एनआईओएस डीएलएड वालों के साथ दोहरा रवैया वह सौतेला व्यवहार का आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में विरोध किया जाएगा। जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।
धरना प्रदर्शन में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव, पवन कुमार, सविता त्यागी, दौलत कुंवर, रेखा, सतीश कुमार, अरुण पंवार , नीरज पंवार आदि उपस्थित रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…