देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने दीपावली पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि की मंगलकामना की है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार से जुड़ा यह पर्व संकल्प और निष्ठा का भी संदेश देता है। यह पर्व स्वच्छता का भी प्रतीक है। दीपावली असत्य, अन्याय एवं शोषण के खिलाफ संघर्ष एवं विजय का उत्सव है। यह अंधकार पर प्रकाश, कपट व कटुता पर सरलता व सद्भाव की विजय का भी द्योतक है। विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि हम सब दीपावली परंपरा के अनुसार मिल-जुलकर मनाएं। हमारे घर के साथ-साथ सभी के घरों में उजाला हो ऐसा प्रयास करें। विधानसभा अध्यक्ष ने कोरोना संक्रमण से सुरक्षा हेतु सतर्कता रखने का भी आह्वान किया है।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…