मसूरी : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव गोदावरी थापली के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह चौक पर हिमाचल में कांग्रेस की उप चुनावों में भारी जीत पर आतिशबाजी की व मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आने वाले चार राज्यों की विधानसभा चुनावों में भी भारी जीत दर्ज कर कांग्रेस सरकार बनायेगी।
शहीद भगत सिंह चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिमाचल उप चुनाव में कांग्रेस की जीत पर जमकर नारेबाजी के साथ आतिशबाजी की व मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव गोदावरी थापली ने कहा कि लोग भाजपा की रीति नीति से त्रस्त हो चुके हैं और महंगाई की मार ने जनता का हाल बेहाल कर रखा है हिमाचल प्रदेश के प्रदर्शन के बाद उत्तराखंड में भी कांग्रेस पार्टी 2022 में सत्ता में आएगी और भाजपा की जन विरोधी नीतियों को उजागर करेगी। इस जीत से कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह बढ़ गया है।
इस मौके पर पूर्व मंडी परिषद के अध्यक्ष उपेद्र थापली ने कहा कि हिमाचल की जीत जनता की जीत है जिसने यह साबित कर दिया कि जनता मंहगाई से त्रस्त है। और आगामी विधानसभा चुनावों में जनता उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में भी भाजपा को सबक सिखायेगी। इस मौके पर कांग्रेस नेता मेघ सिहं कंडारी ने कहा कि हिमाचल की जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। और आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को मुंह तोड़ जबाव देगी।
इस मौके पर युवा कांग्रेस मसूरी विधानसभा के अध्यक्ष वसीम खान, अमित गुप्ता, महिमानंद, कुलदीप रावत, महेश चंद, राजीव रावत, अंकित चौहान, नागेंद्र उनियाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…