देहरादून : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतो में कटौती को सराहनीय कदम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया और कहा कि इससे निश्चित रूप से महंगाई अंकुश के साथ आम लोगो को राहत मिलेगी। ट्रांसपोर्ट सेक्टर को भी लाभ होगा। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि गैर भाजपा शासित प्रदेशो में पेट्रोल और डीजल के दाम अधिक है और वैट की दरो में कमी करके राज्य लोगो को राहत दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी महंगाई पर नियंत्रण सम्भव है क्योंकि कोरोना काल में जहां अन्य देशों की आर्थिक स्थिति बदतर हो गई वहीं भारत में स्तिथी काफी तेजी से सुदृढ़ हुई है। मोदी सरकार ने दीपावली का तोहफा आम जनता को राहत देने का कार्य किया है।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…