देहरादून : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा के पास खुशहाल उत्तराखंड का रोडमैप है केदारनाथ दौरे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भावी योजनाओं की घोषणा कर इसे पुख्ता भी कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव है और जब वह राज्य में आते हैं तो देश दुनिया में उत्तराखंड की छवि निखर कर सामने आती हैं। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में केदारनाथ तक सड़क मार्ग और हेमकुंड तक रोप वे बनाने का उल्लेख कर उत्तराखंड के पर्यटन में क्रान्तिकारी बद्लाव का विजन प्रस्तुत किया है। प्रधानमंत्री ने यहाँ यह भी उल्लेख किया कि 10 साल में उतराखंड पर्यटन के जरिये खुशहाल राज्य होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि ऑल वेदर रोड से पर्वतीय क्षेत्र में आगमन सुविधाजनक हुआ है और रेल सहित कई योजनाये चल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री के केदारनाथ दौरे को लेकर हताशा की स्तिथि में है और बेवजह आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है। कांग्रेस भाजपा से प्रेरित होकर देवालयों की ओर आ रही है, लेकिन भाजपा जन कल्याण की भावना से शिवालयों की ओर जाती रही है और कांग्रेस का मकसद राजनैतिक स्वार्थ है। भाजपा के अच्छे कार्यों का अनुसरण और प्रसंशा भी बिना राजनैतिक स्वार्थ के हो तो बेहतर है।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…