देहरादून : कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से यमुना कॉलोनी स्थित उनके शासकीय आवास पर भेंट वार्ता की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने भारत सरकार की जीएसटी काउंसिल में मंत्रियों की गठित समिति में सुबोध उनियाल को बतौर सदस्य अहम जिम्मेदारी मिलने पर अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को अवगत किया कि केन्द्र की जीएसटी परिषद में क्षमता आधारित कराधान और विशेष संरचना योजना हेतु मंत्रियों के एक समूह में उन्हें बतौर सदस्य शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इस टीम में ओड़िशा, दिल्ली, केरल, मध्यप्रदेश, हरियाणा एवं उत्तरप्रदेश की राज्य सरकारों के एक-एक मंत्रियों के नाम शामिल है।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच प्रदेश से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई। वहीं प्रदेश में कोरोना संक्रमण के वर्तमान हालातों एवं रोकथाम के प्रयासों को लेकर भी विस्तृत रूप से बातचीत हुई।
- विनय उनियाल चमोली : एन टी पी सी तपोवन द्वारा सी एस आर के अंतर्गत…
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…