मसूरी : मसूरी विधायक व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्य स्थापना दिवस पर माल रोड पर पेडल रिक्शा से झूलाघर शहीद स्थल पहुंचे व शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शहीद स्थल पर गये व राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की व मसूरी वासियों को राज्य स्थापना की शुभकामनाए दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मसूरी के विकास के लिए वह निरंतर प्रयास कर रहे हैं व आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य का निर्माण भाजपा ने किया व भाजपा ही राज्य का विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि वह खुद आंदोलनकारी रहे हैं जिसके चलते उन्हें मालूम है कि उस समय आंदोलनकारियों के साथ पुलिस ने कितना उत्पीड़न किया। इस मौके पर उन्होंने उत्तराखंड पर्यटन संरक्षण समिति को पांच लाख देने की घोषणा की व 51 हजार नकद कार्यक्रम के लिए दिए।
वहीँ कैबिनेट मंत्री जोशी ने कार की जगह पेडल रिक्शा से आने की बात पर कहा कि माल रोड के नियमों का सभी को पालन करना चाहिए और माल रोड के नियमों के अनुसार शाम को माल रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद है। इसलिए ही वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ रिक्शा से आये हैं। उन्होंने कहा कि नेता हो या फिर कोई भी सभी को नियमों का पालन करना चाहिए।
इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पुष्पा पडियार, अमित भटट, मनोज खरोला, रमेश कन्नौजिया, धर्मपाल पंवार, मुकेश धनाई, कपिल मलिक सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…