कैबिनेट मंत्री जोशी ने किया पार्किग का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश।।

मसूरी : 32 करोड़ की लागत से किंक्रेग पर बन रही मल्टीलेबल पार्किग का मंत्री गणेश जोशी ने निरीक्षण किया व लोक निर्माण अधिशासी अभिंयंता से मौके पर वार्ता की। जिसमें पार्किंग का कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा। वहीं अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल ने 20 नवंबर तक पार्किग का कार्य पूरा करने का भरोसा दिलाया।

मंत्री गणेश जोशी ने किंक्रेग पार्किग का निरीक्षण किया व बताया कि यह पार्किग राज्य स्थापना दिवस पर तैयार होनी थी लेकिन कुछ कार्य शेष रहने के कारण अभी तैयार नहीं की जा सकी। उन्होंने कहा कि यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट था इस पार्किंग के लिए बीस हजार लोगों के साथ सचिवालय का घेराव किया गया था व उसके बाद दो घंटे में जीओ हाथ में आ गया था। मसूरी की जनता के वादा किया था कि मसूरी में पार्किग की समस्या को दूर करेंगे व अब वह दिन आ गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गये हैं कि बीस नवंबर तक पार्किग का कार्य पूरा कर दिया जायेगा जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री से कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि विलंब का कारण तकनीकी कारण था। इस पार्किंग में दो सौ से अधिक वाहन इसमें खड़े होंगे वहीं इस पार्किंग को मजबूत बनाया गया है इसका समय समय पर निरीक्षण किया जायेगा वहीं टाउन हाल का कार्य भी अंतिम चरणों में चल रहा है। इसका संचालन करने के लिए पालिका के साथ वार्ता कर तय किया जायेगा। वहीं पेयजल के लिए यमुना योजना का कार्य प्रगति पर है। इस मौके पर अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल ने कहा कि मुख्य कार्य हो चुका है केवल लिफट का कार्य हो रहा है इसमें बिजली का कनेक्शन लेने में विलंब हुआ है। उन्होंने कहा कि बीस नवंबर तक कार्य पूरा हो जायेगा उसके बाद इसका उदघाटन होगा। पार्किंग का संचालन पॉलिसी मैटर है लोक निर्माण विभाग कार्यदायी संस्था है इसका संचालन पर्यटन, पालिका तय करेगी।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, अमित भटट, कपिल मलिक, धर्मपाल पंवार, मुकेश धनाई, विजय रमोला, सपना शर्मा, सुनील गोयल, अभिलाष, सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौेजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

3 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

4 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

4 days ago