मसूरी : इंडेन गैस सेवा मसूरी ने उज्जवला योजना के तहत 40 महिलाओं को निःशुल्क गैस के कनेक्शन वितरित किए। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की योजना का गरीबों को जिनके पास गैस के कनेक्शन नहीं है उन्हें निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं जिसका लाभ जरूरतमंदों को मिल रहा है।
गढ़वाल मंडल विकास निगम की इंडेन गेैस सेवा मसूरी के कार्यालय मेें प्रबंधक एनएस राणा के तत्वाधाान में 40 महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस के कनेक्शन वितरित किए गये। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार आम जनता के हितो की योजना बनाकर लाभ दे रही है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार की उज्जवला योजना के तहत 40 महिलाओं को निःशुल्क गैस के कनेक्शन वितरित किए गये। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर जनहित के कार्य कर रही है। इस मौके पर इंडेन गैस सेवा के प्रबंधक एनएस राणा ने बताया कि जिन 40 महिलाओं को गैस के कनेक्शन दिए गये उनके घरों में गैस के कनेक्शन नहीं थे उसकी पूरी जांच की गई व उनके परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की कापी ली गई व उसके बाद इनका चयन किया गया। उन्होंने कहा कि इसमें अगर कोई गलती करता है तो आधार कार्ड से पकड़ा जाता है। ताकि पारदर्शिता बनी रहे। यह कनेक्शन केवल उन परिवारों को ही दिया जाता है जिनके घर में गैस का कोई कनेक्शन किसी भी कंपनी का नहीं है।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…