देहरादून : कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने ऋषिकेश मुनिकीरेती में इको पार्क बनाने के लिये यमुना कलोनी आवास पर अधिकारियों की बैठक ली।
मुनिकीरेती में अंतरराष्ट्रीय स्तर के इको डायवर्सिटी पार्क बनाने के लिये व्यापक कार्य योजना बनाने के लिये निर्देश दिये गए। उन्होंने बताया कि यह कार्य योजना मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल है।
कृषि मंत्री उनियाल ने बताया कि लगभग 62 करोड़ की लागत से बनने वाला इको पार्क दो चरणों मे बनेगा। इसमे पहले चरण की लागत 32 करोड़ और दूसरे चरण की लागत 30 करोड़ होगी। इसको 50 हेक्टेयर में बनाया जाएगा। ईको पार्क को सोसाइटी मोड में संचालित किया जाएगा जिसके चलते ऋषिकेश, मुनिकीरेती और तपोवन में स्थानीय स्तर के रोजगार और पर्यटन में व्यापक वृद्धि होगी।
लाभकारी योजना होने के कारण 5 वर्ष में लागत के वसूली की संभावना व्यक्त की गई है।
इससे सम्बंधित फंड के लिये मुख्य सचिव द्वारा बैठक करने के निर्देश दिए गए है।
बैठक में PCCF वन राजीव भरतरी, सचिव विजय यादव, सदस्य सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एस के सुबुद्दि, कंजरवेटर भागीरथी वृत्त धीरज पांडे, अपर सचिव युगल किशोर पंत सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
Maruti Suzuki ने हरियाणा के खरखौदा में अपना नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोला है. इसकी शुरुआती…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज टनकपुर हाईवे पर…
जसपुर निवासी निहाल सिंह मोटरसाइकिल से धामपुर जा रहे थे, ओवरब्रिज के पार बाईपास चौराहे…
हल्द्वानी के हल्दूचौड़ स्थित जग्गीबंगर निवासी दीप बमेठा ने जब अपनी टंकी खोली तो उसमें…
भारतीय राजनीति के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार विधानसभा सीट स्तर पर…
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना से कई युवाओं के रोजगार का…