देहरादून : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा तुष्टीकरण की चादर ओढ़ चुकी कांग्रेस को चुनाव पास आते ही हिंदू याद आते हैं,लेकिन उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत को इसमें दोहरा रवैया त्याग कर स्पष्ट करना चाहिए कि वह हिन्दुओ को गाली देने पर सलमान खुर्शीद के वक्तव्य को गलत मानते हैं तो राहुल गाँधी के बयांन पर चुप क्यों है? क्या वह राहुल गांधी के वक्तव्य की निंदा कर उनसे आहत हिन्दू समुदाय से माफ़ी माँगने को कहेंगे ? प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि जो चुनावी व इच्छाधारी हिंदू दिल्ली में भर-भर के हिंदुओं को गाली दे रहे हैं, उत्तराखंड में कुछ और ही लक्षण दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। खुद को मुसलमानों की पार्टी बताने वाली तथा
राम मंदिर निर्माण में रोड़े अटकाकर भगवान राम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस हिंदुओं की आस्था को बार बार ठेस पहुचा रही है और चुनाव नजदीक आते ही हिंदुओं की चिंता कैसे हो गयी?
प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि हरीश रावत यह बताएँ कि उनके विचार सलमान ख़ुर्शीद से या राहुल गांधी में किससे मेल नहीं खा रहे है, क्योंकि दोनो ही हिंदुओं को बदनाम कर रहे हैं व गाली दे रहे हैं। अगर, हरीश रावत को सच राहुल गाँधी, खुर्सीद और रशीद अल्वी के बयानों से ठेस पहुँची है तो राहुल गांधी से कहें कि हिंदू समाज से माफ़ी माँगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक सुनियोजित रणनीति और तुष्टीकरण की नीति के चलते हिंदुओं की भावनाओं पर चोट करती रही है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं छद्म आवरण में सहानुभूति का लेप लगाने की कोशिश में जुटे नेताओं को भी जनता माफ़ नहीं करेगी।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…